ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री

हैदराबाद: हैदराबाद में एक महिला तहसीलदार को सोमवार दोपहर उसके कार्यालय में जिंदा जला दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला तहसीलदार विजया जब अब्दुल्लापुरमेट कार्यालय में अकेले थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

इब्राहिमपट्नम के राजस्व अधिकारी अमरेंदर ने कहा कि महिला अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई और उनको बचाने के प्रयास में कार्यालय का एक कर्मचारी झुलस गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति पर संदेह है क्योंकि वह घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज कराने गया था। दिन-दहाड़े इस घटना से तहसीलदार कार्यालय में आक्रोश है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख