ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्‍नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज सुबह आतंकवाद विरोधी अभियान में दो पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि एक जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकवादी जिसे आतंकी ठिकाने की पहचान के लिए जंगल में ले जाया गया था, वह भी क्रॉस फायरिंग में घायल हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि उसे भारी गोलीबारी के कारण साइट से बाहर नहीं निकाला जा सका है।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में आज सुबह एक जंगल में सेना और पुलिस संयुक्त तलाशी अभियान चला रही थी, तभी आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी के बाद जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया और ताजा मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि भाटा दुरियां इलाके में जब तलाशी दल एक आतंकवादी ठिकाने के पास पहुंचा, तभी फायरिंग हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी, सेना का एक जवान और एक आतंकवादी घायल हो गया। लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी ज़िया मुस्तफा पिछले कई वर्षों से कोट बलवाल जेल में बंद था और शुक्रवार को ही पुलिस ने उसे 10 दिन के रिमांड पर लिया था, ताकि उसकी निशानदेही पर आतंकी ठिकाने की पहचान हो सके।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रहने वाले ज़िया मुस्तफा ने 15 साल पहले घुसपैठ की थी और वह जम्मू की कोट बलवाल जेल में बंद था। ऐसी खबरें थीं कि वह जेल से ही आतंकियों के संपर्क में था। पुलिस ने शुक्रवार को जिया को 10 दिनों के रिमांड पर लिया और पुंछ के मेंढर ले जाया गया।

सेना पिछले 14 दिनों से इस क्षेत्र में सबसे लंबे और कठिन आतंकवाद विरोधी अभियान में लगी हुई है। इस दौरान अब तक दो अधिकारियों समेत नौ जवानों की मौत हो चुकी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख