- Details
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पुष्टि की कि आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को उसके सहयोगियों के साथ ‘एहतियातन हिरासत’ में लिया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उसे ‘गिरफ्तार नहीं’ किया गया है। मसूद पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड है। सनाउल्लाह ने 'डॉन न्यूज' से कहा, ‘मसूद अजहर को पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने एहतियातन हिरासत में लिया है।’ इससे पहले सरकार ने इन खबरों की न तो पुष्टि की और न ही इंकार किया कि अजहर को ‘एहतियातन हिरासत’ में लिया गया है। सनाउल्लाह ने कहा, ‘हमने मौलाना अजहर और उसके साथियों को पठानकोट घटना के सिलसिले में एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। बहरहाल अगर पठानकोट हमले में उसकी संलिप्तता साबित होती है तो हम उसे गिरफ्तार कर लेंगे।’ उन्होंने कहा कि नेशनल एक्शन प्रोग्राम के तहत जेईएम सहित प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
- Details
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान समेत दुनिया के कई हिस्सों में दशकों तक अस्थिरता बनी रहेगी और अलकायदा एवं आईएसआईएस से अमेरिका को सीधा खतरा है। कांग्रेस को अपने आखिरी 'स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस' में ओबामा ने कहा, ''अलकायदा और अब आईएसआईएल, दोनों से ही हमारे लोगों को सीधा खतरा है, क्योंकि आज की दुनिया में मुट्ठी भर आतंकवादी, जिनके लिए अपने खुद के सहित मानव जीवन का कोई महत्व नहीं है... बहुत बड़ा नुकसान कर सकते हैं...'' यह ओबामा का आठवां 'स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस' था। उन्होंने कहा कि अलकायदा और आईएसआईएल जैसे आतंकवादी समूह देश में लोगों के दिमाग में जहर भरने के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं, वे अमेरिकी सहयोगियों को कमजोर करते हैं।
- Details
जलालाबाद: पूर्वी अफगानिस्तान में नंगरहार प्रांत के जलालाबाद में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (भारतीय कॉन्स्यूलेट) के निकट बुधवार सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। समाचार एजेंसियों ने सरकारी प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि हमलावर ने पाकिस्तान जाने के लिए वीसा लेने की खातिर लोगों की लगी लाइन में घुसने की कोशिश की थी, और जब उसे इमारत में घुसने से रोक दिया गया, तो उसने खुद को उड़ा लिया। फिलहाल अफगान सुरक्षाबलों तथा पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के निकट बने एक घर में छिपे बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक जिस जगह यह विस्फोट किया गया, वह भारतीय कॉन्स्यूलेट से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है।
- Details
इस्लामबाद: विदेश सचिव स्तर की बातचीत का भविष्य पठानकोट आतंकी हमले को लेकर इस्लामाबाद की ‘त्वरित और निर्णायक’ कार्रवाई पर निर्भर होने की बात भारत की ओर से दो टूक कहे जाने के बाद पाकिस्तान ने इस हमले की कथित तौर पर साजिश रचने वाले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कई व्यक्तियो को हिरासत में लिया और इस संगठन के कार्यालयों को सील कर दिया। जियो टीवी के हवाले से बताया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, उसके भाई अब्दुल रऊफ और कई करीबियों को हिरासत में लिया गया है।पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कई जगहों पर जैश के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अब तक 13 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान ने कहा कि उसने पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हुए हमले की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






