ताज़ा खबरें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिवटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फॉलो करना शुरू कर दिया है। इस पर केजरीवाल ने उनका शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि केंद्र और उनकी सरकार के बीच बेहतर सहयोग स्थापित हो सकेगा। आज पहले केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री ने टिवटर के माध्यम से प्रधानमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी थीं जिसके बाद मोदी ने केजरीवाल को फाॠलो करना शुरू कर दिया। इस पर केजरीवाल ने टवीट किया, मुक्षे फॉलो करने के लिए नरेंद्र मोदी जी आपका धन्यवाद। होली की शुभकामनाएं। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। उम्मीद करता हूं कि केंद्र और दिल्ली के बीच भविष्य में बेहतर समन्वय होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख