ताज़ा खबरें
वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक दिवसीय यात्रा पर बेल्जियम पहुंचे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तहत आज देर रात ब्रसेल्स के लिए रवाना हुए थे। बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्स में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम यहां भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में शामिल होंगे। मोदी ब्रसेल्स के बाद वाशिंगटन जाएंगे जहां वह 31 मार्च और एक अप्रैल को परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। उसके बाद वह दो दिनों की यात्रा पर सउदी अरब जाएंगे जहां उर्जा एवं सुरक्षा सहयोग पर जोर दिया जाएगा। मोदी ब्रसेल्स में 13वें भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख