ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्‍नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): भारत में नए साल 2025 का जश्न शुरू हो चुका है। राजधानी दिल्ली समेत समूचे देश में लोग घरों से बाहर निकले और मध्यरात्रि में ही एक-दूसरे को नववर्ष 2025 की बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को को शुभकामनाएं दीं

आइए, हम नए साल का स्वागत खुशी और जोश के साथ करें...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को को शुभकामनाएं दीं और सभी अपील की कि अपने समाज और देश को एकता और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि नए साल का आगमन नई उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह अवसर हमें अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, आइए, हम नए साल का स्वागत खुशी और जोश के साथ करें और अपने समाज व देश को एकता और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाएं।

संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण को साकार करने का समय: उप राष्ट्रपति  

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर देश के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह समय है जब नागरिकों को अपने संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए फिर से समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा, आने वाला वर्ष हमारे संविधान की शताब्दी के अंतिम चरण की शुरुआत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधानिक मूल्यों के प्रति स्थायी प्रतिबद्धता भारत के वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में उभरने का संकेत है।

उप राष्ट्रपति ने कहा, यह समय है जब हमें संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में फिर से समर्पित होना चाहिए और 2047 में विकसित भारत की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देशवासियों लोकतांत्रिक मूल्यों को संजोकर दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते हुए यह सुनश्चित करना चाहिए राष्ट्र हमेशा पहले रहे।

राहुल गांधी ने दी देशवासियोंं को नववर्ष की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भारत यात्रा से जुड़ी एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- उम्मीद है 2025 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान, सभी को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष का हर पल न्याय की स्थापना, संविधान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। हमें भारत के हर वर्ग के लिए अधिकार और हिस्सेदारी के लक्ष्य को पाना है। हमें इस संकल्प को अगले वर्ष भी पूरी शक्ति से आगे बढ़ाना है। गौरतलब है कि राहुल गांधी नए साल के जश्न के लिए वियतनाम के दौरे पर हैं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख