ताज़ा खबरें
सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का भी रिजल्ट, 93.66% हुए पास
सीबीएसई ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, 88.39% छात्र हुए पास
सीमावर्ती इलाकों में एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द, एडवाइजरी जारी
अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित हुआ है: पीएम मोदी
सरकार स्पष्ट करे, अमेरिकी मध्यस्थता की अनुमति क्यों दी गयी: पवार

भरतपुर: यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो लड़के-लड़कियां अश्लील हरकतें करते हैं, उनसे रेप की घटनाएं बढ़ती है। राजस्थान के भरतपुर में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा 'बाइक पर लड़के-लड़की ऐसे चिपककर बैठते हैं जैसे लड़का-लड़की को खा जाएगा और लड़की-लड़के को खा जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि, 'जनता उन्हें नजरअंदाज कर देती है, लेकिन जब बलात्कार हो जाता है, तो पुलिस की वर्दी उतरती है। तब मीडिया वाले शोर मचाते है कि क्या हो गया?' उन्होंने कहा कि सही तरीका ये है कि इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।' उनके अनुसार इससे रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख