- Details
भोपाल: बसपा प्रमुख मायावती मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेंगी। मायावती ने कहा कि वह सभी 230 सीटों अपने उम्मीदवार खड़े करेंगी। बसपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी। इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम हैं। बसपा की पहली सूची में जिन 22 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, उनमें तीन वर्तमान विधायक हैं।
इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और बसपा से गठबंधन की आस खत्म हो गई है। जारी सूची के अनुसार, मुरैना जिले के सबलगढ़ से लाल सिंह केवट, अम्बाह से सत्य प्रकाश, भिंड से संजीव सिंह कुशवाह, सेवढ़ा से लाखन सिंह यादव, करैरा से प्रागीलाल जाटव, अशोकनगर से बाल कृष्ण महोबिया, छतरपुर जिले के चंदला से पुष्पेंद्र अहिरवार को उम्मीदवार बनाया गया है।
- Details
भोपाल: सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान दिग्विजय फॉर मुख्यमंत्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी नहीं हैं। ट्विटर पर सोमवार शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा बनाने की मांग करते हुए एक अभियान दिग्विजय फॉर सीएम शुरू किया गया है।
इस अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिग्विजय ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘जिसने भी यह अभियान शुरू किया है, वह मेरा शुभचिंतक नहीं है। मैं मध्यप्रदेश का एक दशक तक मुख्यमंत्री रहा हूं और मेरे पहले दिए गए बयान कि मैं मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी नहीं हूं, से पीछे हटने का कोई प्रश्न ही नहीं है। मैं ऐसा नहीं हूं, जो कहें कुछ और करें कुछ।’ दिग्विजय प्रदेश में वर्ष 1993 से 2003 तक दस साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। वह कई दफा यह बयान दे चुके हैं कि यदि कांग्रेस प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है।
- Details
भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोथी घोषणाएं करते हैं और शिवराज उसे दोहराते हैं, शिवराज तो घोषणा मशीन बन गए हैं। राहुल ने राजधानी भोपाल में रोड शो किया और उसके बाद भेल के दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश किसान आत्महत्या, दुष्कर्म, बेरोजगारी में नंबर एक पर है, मगर शिवराज घोषणाओं पर घोषणाएं किए जा रहे हैं। जिस तरह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को रन मशीन कहा जाता था, ठीक उसी तरह शिवराज घोषणा मशीन बन गए हैं। अब तक 21,000 घोषणाएं कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा।
व्यापम घोटाले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, व्यापम ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया। इस घोटाले से जुड़े 50 लोगों की हत्या हुई, ई-टेंडरिंग घोटाला हुआ। फिर घोटालों का सिलसिला चल पड़ा। राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर व्यापम और ई-टेंडरिंग घोटाले के आरोपियों को हम विजय माल्या की तरह भागने नहीं देंगे।
- Details
भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरूआत करने आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रोड शो शुरू किया। रोड शो शुरू करने से पहले वहां मौजूद पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया और कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें तिलक लगाया। राहुल गांधी ने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि वे सत्ता में आने के बाद गब्बर सिंह टैक्स को खत्म करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार तेल की कीमत पर चुप क्यों हैं? जब पूरे विश्व में तेल की कीमत कम हो रही है तो यह भारत में क्यों बढ़ रही है?
नोटबंदी को लेकर निशाना
राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से आम आदमी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों बैंकों के बाहर काफी लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा, लेकिन किसी ने भी अमीर आदमी को लाइन में खड़ा नहीं देखा। वे लोग अपना कालाधन पीछे के रास्ते से सफेद धन में बदल रहे थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'जयशंकर का बयान चूक नहीं थी, यह एक अपराध था': राहुल गांधी
- 'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
- बीएसपी की बैठक में आकाश आनंद बने चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर
- एस जयशंकर से पहले सेना दे चुकी है राहुल गांधी के सवाल का जवाब
- विदेश में पाक के खिलाफ संदेश देने वाले प्रतिनिधिमंडल के नाम घोषित
- कांग्रेस ने एस जयशंकर पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं दिया था थरूर का नाम: जयराम
- जस्टिस बेला को विदाई नहीं देने पर सीजेआई ने एससीबीए की निंदा की
- राजनयिक पहल की सख्त जरूरत है, लेकिन दोहरा मापदंड क्यों: कांग्रेस
- वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीमकोर्ट का इंकार
- मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित
- हैदराबाद को दहलाने की साजिश नाकाम, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
- हैदराबाद के चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत
- दिल्ली में आंधी-बारिश,मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी, दीवार गिरने से 3 मौत
- पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार
- दिल्ली मेंं 'आप' को लगा झटका, 15 पार्षदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा
- अग्निवीर योजना लागू करके नौजवानों का भविष्य खतरे में डाला:अखिलेश
- बिहार: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा
- कश्मीर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर का कार्यकाल दो के लिए साल बढ़ा
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य