ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

चंडीगढ़: पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले आठ शूटरों में से एक की गिरफ्तारी की गई है। पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी आयु महज 28 साल की थी। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी। वहीं इस समय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का ‘मास्टरमाइंड' गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई था। पुलिस के विशेष आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एच एस धालीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी थी और कहा था कि पुलिस ने गायक और कांग्रेस नेता के हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर के करीबी सहयोगी सिद्धेश हिरामन काम्ले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि महाकाल को महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मकोका के एक मामले के तहत पुणे से गिरफ्तार किया गया।

वह फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस की 14 दिनों की हिरासत में है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख