ताज़ा खबरें
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। आम आदमी पार्टी (आप) के पांच विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इस साल की शुरुआत में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई थी। राज्य की सत्ता में आप के आने के बाद मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार है।

इस मौके पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा, "पंजाब कैबिनेट का विस्तार हुआ है। 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। पंजाब के लोगों ने हमसे जो उम्मीद की हैं उनपर खरा उतरेंगे। मुझे उम्मीद है कि मेरे सारे मंत्री ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे।" उन्होंने ट्वीट कर कहा, "पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए सभी नए मंत्रियों को बहुत बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपनी ज़िम्मेदारी पूरी शिद्दत से निभाएंगे। इस नई शुरुआत के लिए सभी को बधाई।"

सीएम मान ने पिछली सरकारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे 'पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।' उन्होंने कहा, "हर संभव कोशिश करूंगा कि 75 साल में इन्होंने (पिछली सरकारों) पंजाब का जो बेड़ा गर्क किया है उसे ठीक करूं। आने वाले दिनों में कुछ बड़े-बड़े घपले (घोटाले) भी सामने आएंगे। हम पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।"

इससे पहले सुनाम से दो बार के विधायक अमन अरोड़ा को छोड़कर चार अन्य पहली बार विधायक बने हैं। सबसे पहले अरोड़ा ने शपथ ली। उनके बाद डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने शपथ ली, जो अमृतसर दक्षिण सीट से विधायक हैं। उनके बाद, गुरु हर सहाय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले फौजा सिंह सराय, समाना से विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। अनमोल गगन मान दूसरी महिला हैं, जो मान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी हैं।

इन सभी ने पंजाबी में शपथ ली। पांच नए चेहरों में से चार विधायक मालवा क्षेत्र से और एक विधायक माझा क्षेत्र से हैं। पांच और मंत्रियों के शामिल होने से मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 हो गई है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख