ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में 6 और 7 जनवरी की दरम्यानी रात उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब फैज-ए-इलाही दरगाह के पास कथित अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम (एमसीडी) की बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई। देर रात शुरू हुई इस कार्रवाई ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पुलिस और भीड़ आमने-सामने आ गई।

भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

एमसीडी की टीम ने कार्रवाई के दौरान बारात घर और एक डायग्नोस्टिक सेंटर समेत कई ढांचों को गिराया। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन जैसे ही बुलडोजर आगे बढ़े, वहां मौजूद भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए जब भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि राजधानी में पहली बार इस स्तर पर 4 से 5 दर्जन आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय प्रदूषण निगरानी संस्था अपने कर्तव्यों का पालन करने में ‘विफल’ रही है और दिल्ली की सीमाओं पर यातायात जाम कम करने के लिए टोल प्लाज़ा को अस्थायी रूप से बंद करने या स्थानांतरण के मामले में दो महीने की मोहलत मांगने पर उसे फटकार लगाई।

कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के रवैये में ‘गंभीरता’ के अभाव की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के कारणों की पहचान करने या दीर्घकालिक समाधान खोजने में आयोग को कोई जल्दी नहीं दिख रही है।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए न्यायालय ने पिछले साल 17 दिसंबर को कई निर्देश जारी किए थे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से दिल्ली की सीमा पर स्थित नगर निगम के नौ टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने या स्थानांतरित करने पर विचार करने को कहा था, ताकि भारी यातायात जाम को कम किया जा सके।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सोमवार रात हुए एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 'मोदी-शाह की कब्र खुदेगी' जैसे भड़काऊ नारे लगाए। अब यह मामला तूल पकड़ रहा है।

जेएनयू प्रशासन बोला- नारे लगाने वाले होंगे निलंबित

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने मंगलवार को कहा कि एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ द्वारा अत्यंत आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी वाले वीडियो का उसने गंभीर संज्ञान लिया है और जोर दिया कि ऐसे कृत्य संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जानबूझकर अनादर दर्शाते हैं। जेएनयू का कहना है कि नारेबाजी में शामिल छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और उन्हें तत्काल निलंबित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने पुलिस से सोमवार रात एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का भी आग्रह किया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों तक ऑरेंज जोन में बनी रही हवा की गुणवत्ता अब कई इलाकों में रेड जोन में दर्ज की जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 250 से 350 के बीच दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद चिंताजनक माना जाता है।

गाजियाबाद की बात करें तो इंदिरापुरम में एक्यूआई 240 दर्ज किया गया है, जबकि लोनी में यह 362 तक पहुंच गया है। संजय नगर में एक्यूआई 281 और वसुंधरा में 345 रिकॉर्ड किया गया। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III में एक्यूआई 279 और नॉलेज पार्क-V में 332 दर्ज किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख