- Details
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिसके बाद दिल्ली में ग्रैप 4 लागू किया गया है। शनिवार को यहां एक्यूआई 428 दर्ज किया गया, जिसके बाद ग्रैप 4 की पाबंदियों को लागू किया गया है।
428 तक पहुंचा एक्यूआई
दरअसल, शनिवार (17 जनवरी) को वायु गुणवत्ता 'गंभीर+' श्रेणी में पहुंच गई, जिसके चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण को फिर से लागू करने का फैसला लिया गया। ग्रैप-4 लागू किए जाने के बाद वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके तहत दिल्ली में कारखानों, निर्माण कार्यों, और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई है।
आज शाम 4 बजे एक्यूआई 400 था, जो रात 8 बजे बढ़कर 428 पहुंच गया। मौसम की खराब स्थिति के कारण हालात और बिगड़े। नतीजतन, सीएक्यूएम की सब-कमेटी ने पूरे एनसीआर में ग्रैप-4 के सभी सख्त नियम तत्काल लागू करने का फैसला लिया।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में लोहड़ी के दिन 13 जनवरी को सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में तापमान 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम के कुछ इलाकों में तापमान 0.6 डिग्री से 1.5 डिग्री तक दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड जारी है। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिससे ठिठुरन बिल्कुल कम होने का नाम नहीं ले रही है।
घना कोहरा और सर्द हवाओं का सितम जारी
मंगलवार को भी सुबह घना कोहरा और सर्द हवाओं का सितम जारी रहा। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी, लेकिन शाम शीत लहर और गलन का असर बढ़ेगा।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हालांकि आज भी दिल्ली-एनसीआर में धूप खिली है, जिससे लोगों को सर्दी से थड़ी राहत मिली है।
घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, रविवार और सोमवार को शीतलहर की चेतावनी दी। विभाग ने कहा है कि तापमान में तेजी से गिरावट के कारण अगले दो दिनों में मौसम की स्थिति और खराब होने की संभावना है। आईएमडी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस सर्दी की सबसे ठंडी सुबह रही। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले तीन सालों में जनवरी का सबसे कम तापमान है। दिन में भी ठंड की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे पूरे शहर में ठंड से होने वाली परेशानी और बढ़ गई।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह अचानक से मौसम बदल गया। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद राजधानी में उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शीतलहर ने सर्दी और बढ़ा दी है।
एक्यूआई अब भी 300 पार
वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी शीतलहर का दौर जारी रहेगा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बारिश होने से प्रदूषण कम होने की संभावना है। हालांकि अभी भी दिल्ली का एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है।
दिल्ली के साकेत, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर और नोएडा में सेक्टर-62, 18, 12 सहित कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं आईएमडी ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं कल दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






