- Details
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज यानी गुरुवार सुबह एक बार फिर स्मॉग की घनी परत देखने को मिली। राजधानी के कई इलाकों में दृश्यता काफी कम रही। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से ठंड में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है।
एक्यूआई 350 के पार
दिल्ली के पांडव नगर और अक्षरधाम मंदिर के आसपास स्मॉग का असर ज्यादा देखा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार सुबह पांडव नगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, पूरे दिल्ली का औसत एक्यूआई भी 350 के पार रहा।
इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक आज शाम तक बारिश शुरू हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार के बाद ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार होने का दावा करते हुए चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के चौथे चरण के तहत लागू पाबंदियों को हटाने का आदेश जारी किया। सीएक्यूएम ने आदेश में कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण की पाबंदियां लागू रहेंगी।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश में कहा गया, “ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदियां हटा ली गई हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे ग्रैप के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों का सख्ती से पालन करें ताकि एक्यूआई और खराब न हो।” दिल्ली-एनसीआर में 17 जनवरी को ग्रैप स्टेज-4 को लागू किया गया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी दैनिक एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, औसत एक्यूआई 18 जनवरी को 440 से सुधरकर 19 जनवरी को 410 और 378 हो गया।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। सुबह-सुबह राजधानी में घना कोहरे से विजिबिलिटी काफी कम नजर आई। एक ओर तेज़ ठंड, तो दूसरी ओर बढ़ते प्रदूषण ने दिल्लीवासियों की हालत खराब कर दी है। बिगड़ते मौसम और जहरीली हवा के चलते लोगों को सांस संबंधी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज भी दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री, न्यूनतम 8 डिग्री रह सकता है
तापमान की बात करें तो राजधानी में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 21 और 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, दिल्ली की हवा में घुला ज़हर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई 397 दर्ज किया गया।
- Details
नई दिल्ली: राजधानी में पारा गिरने और खराब मौसम की स्थिति ने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है। सोमवार सुबह को भी हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की मोटी परत से हुई। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। गंभीर प्रदूषण के चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या हुई। यही नहीं, सड़कों पर लोग मास्क पहने हुए दिखे। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 418 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।
कई इलाकों में एक्यूआई 450 पार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 395, आनंद विहार में 462, अशोक विहार में 473, आया नगर में 340, बवाना में 448, बुराड़ी में 460, और चांदनी चौक इलाके में 454 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






