- Details
हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने शुक्रवार को मतदाताओं को चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस तीस नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई तो रायतु बंधु और किसानों को मुफ्त बिजली जैसी कल्याणकारी योजनाओं को खत्म कर देगी। यहां एक रैली में राव ने कहा, प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एम एस स्वामीनाथन जैसे लोगों और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों ने भी किसानों के लिए निवेश सहायता योजना रायतु बंधु की तारीफ की थी।
केसीआर ने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी पर आरोप लगाया, कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी कहते हैं कि रायतु बंधु जनता के पैसे की बर्बादी है। एक अन्य नेता (मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) कहते हैं कि किसानों के लिए तीन घंटे की बिजली पर्याप्त है। अगर कांग्रेस (चुनावों में) जीतती है, तो वह रायतु बंधु को राम-राम कहेंगे और दलित बंधु को जय भीम। लोगों को तय करना चाहिए कि वे किसी तरह की स्थिति में होंगे। यह दावा करते हुए कि वह ही देश में पहली बार दलित बंधु जैसी योजना लेकर आए, केसीआर ने कहा कि वह चुनाव के लिए कोई वादा नहीं कर रहे हैं, लेकिन जनता को धन वितरित करना चाहते हैं।
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में पार्टी के घोषणा पत्र का एलान किया। इस दौरान सीएम ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मैंने बार-बार कहा है कि कुछ को छोड़कर अन्य सभी मौजूदा विधायकों को जीत मिलेगी। जिन्हें टिकट नहीं मिला है, उन्हें समझाने की कोशिश की है कि ये अंतिम नहीं है भविष्य में कई मौके आएंगे।'
जनता से किए 99 प्रतिशत वादे पूरे किए
केसीआर ने कहा कि कई योजनाएं हमारे पिछले घोषणा पत्र में नहीं थी फिर भी उन्हें लागू किया गया जैसे तेलंगाना अन्नपूर्णा योजना, कल्याण लक्ष्मी योजना और रायतु भीमा योजना। हमने राज्य की जनता से किए 99 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। इस घोषणा पत्र में आसरा योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद 2 हजार से बढ़ाकर तीन हजार कर दी गई है।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक युवती की कथित आत्महत्या की घटना को लेकर शनिवार को प्रदेश की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘भाजपा रिश्तेदार समिति’ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिलकर राज्य को तबाह कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने हैदराबाद के अशोक नगर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने इलाके में प्रदर्शन किया।
राहुल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल हैदराबाद में एक छात्रा की आत्महत्या का समाचार अत्यंत दुखद है। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है-युवाओं के सपनों की, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं की।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तेलंगाना के युवा आज बेरोजगारी के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा रिश्तेदार समिति (बीआरएस) और भाजपा ने मिलकर अपनी अक्षमता से राज्य को तबाह कर दिया है।’’
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निजामाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कहा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कट्टर आलोचकों में से एक माना जाता है। वह पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होना चाहते थे, लेकिन मैंने उन्हें गठबंधन में शामिल होने से रोक दिया था।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि केसीआर जानते हैं कि उनकी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने एनडीए में शामिल होने के लिए कई प्रयास किए। इनका व्यक्तिगत तौर पर खंडन किया गया। मैंने कहा, ''हम तेलंगाना के लोगों को धोखा नहीं देंगे। उसके बाद उनका दिमाग चकरा गया।"' पीएम मोदी ने कहा, "इन लोगों ने लोकतंत्र को लूटतंत्र बना दिया है। प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया है। हैदराबाद के चुनाव के बाद वे दिल्ली मिलने आए और इतना प्यार दिखाया जो केसीआर के कैरेक्टर में ही नहीं है और कहने लगे कि आपके नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






