ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: इस साल के आखिर में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार (26 अगस्त) को सीएम केसीआर और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं।

खड़गे ने कहा, ''सरकार को उखाड़ फेंकने के ल‍िए आप लोग यहां जुटे हैं। तेलंगाना जनता के कारण और कांग्रेस के नेताओं की वजह से बना, लेक‍िन इसका क्रेड‍िट एक आदमी ले रहा है। क्‍या तब केसीआर के पास इतनी शक्‍त‍ि थी? हमने उन्‍हें शक्‍त‍ि दी। सोन‍िया गांधी ने उन्‍हें शक्‍ति दी।'' उन्होंने दावा किया कि केसीआर और वे (भाजपा) दोस्त बन गए हैं। ये अंदरूनी दोस्ती है, इस बारे में वो खुलकर नहीं बोल सकते।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दावा किया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जो वादा करते हैं, वो पूरा करते हैं। कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है, लेकिन बीजेपी कहती है कि हमने पिछले 53 साल में कुछ नहीं किया। वो हमसे रिपोर्ट कार्ड दिखाने को कहते हैं।

हैदराबादः बीआरएस के अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम केसीआर ने सोमवार (21 अगस्त) को आगामी चुनाव के लिए बीआरएस के 115 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सात प्रत्याशी बदले गए हैं। सीएम केसीआर दो सीटों गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे।

16 अक्टूबर को जारी होगा  घोषणापत्र 

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि हम 16 अक्टूबर को वारंगल में अपना पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। जो कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

केटीआर सिरसिला से लड़ेंगे चुनाव

सीएम केसीआर ने आगामी चुनावों में 95-105 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की है। राज्य सरकार में मंत्री और सीएम के बेटे केटीआर सिरसिला से चुनाव लड़ेंगे। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

वारंगल: तेलंगाना के वारंगल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में वारंगल में आप सबके बीच आया हूं। ये क्षेत्र जनसंघ के जमाने से ही हमारी विचारधारा का मजबूत किला है। भाजपा का लक्ष्य यही है- तेलंगाना विकसित बने, तेलंगाना भारत को विकसित बनाए। बीते 9 वर्षों में पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है, भारत को लेकर आकर्षण बढ़ा है। इसका भी फायदा तेलंगाना को हुआ है। यहां पहले के मुकाबले अब ज्यादा निवेश आ रहा है। इसका फायदा युवाओं को हो रहा है, उन्हें नौकरी मिल रही है।

तेलंगाना की मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "तेलंगाना की सरकार ने केवल 4 काम किये हैं- पहला, सुबह-शाम मोदी और केंद्र सरकार को गाली देना। दूसरा, एक परिवार को ही सत्ता का केंद्र बनाना और खुद को तेलंगाना का मालिक साबित करना। तीसरा, तेलंगाना के आर्थिक विकास को चौपट करना और चौथा, तेलंगाना को भ्रष्टाचार में डुबो देना। केसीआर सरकार यानि सबसे भ्रष्ट सरकार, बल्कि अब तो दिल्ली तक इनके भ्रष्टाचार के तार फैल गए हैं।

हैदराबाद: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा और बीआरएस पर जमकर हमले किए। गांधी ने कहा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश को एकजुट करने की बात कही थी। पूरे देश ने यह दिखाते हुए यात्रा का समर्थन किया कि वे नफरत और हिंसा के प्रसार का समर्थन नहीं करते।

'नौ वर्षों में गरीबों-मजदूरों और किसानों के सपनों को कुचला'

उन्होंने आगे कहा, खम्‍मम कांग्रेस पार्टी का गढ़ है और आपने हमें हर बार समर्थन दिया है, आप हमारी विचारधारा को समझते हो और आपके दिल में, आपके खून में कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने आगे कहा, तेलंगाना एक सपना था, गरीबों का सपना, किसानों का सपना, मजदूरों का सपना, कमजोर लोगों का सपना और पिछले 9 साल में टीआरएस ने इस सपने को कुचलने का काम किया। आपने कोई सपना देखा था और टीआरएस ने कुछ और ही कर डाला और अब टीआरएस पार्टी ने अपना नाम बदल दिया, नया नाम लाए हैं बीआरएस, मतलब बीजेपी रिश्‍तेदार समिति।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख