- Details
हैदराबाद: पीएम मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में 13500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने हैदराबाद-रायचूर के बीच ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। सीएम के चंद्रशेखर राव पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सीएम केसीआर की जगह उनकी सरकार के मंत्री तालासानी श्रीनिवास यादव ने पीएम मोदी का स्वागत करेंगे और उनके आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत की। प्रधानमंत्री ने कई सड़क, रेल, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस संबंधी परियोजनाओं की सौगात तेलंगाना को दी।
पीएम मोदी दोपहर करीब सवा दो बजे तेलंगाना को महबूबनगर जिले पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद-रायचूर-हैदराबाद रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेलंगाना की सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि तेलंगाना के लोग बीआरएस के कमजोर शासन से थक चुके हैं।
- Details
हैदराबाद: लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन देश में सियासी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में वायनाड से नहीं, बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
"मैदान में आओ और मेरे खिलाफ"
ओवैसी अपने संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विवादित ढांचा को सबसे पुरानी पार्टी के शासन में ध्वस्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "मैं आपके नेता (राहुल गांधी) को चैलेंज करता हूं कि वह वायनाड से नहीं, बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ें। आप बड़े-बड़े बयान देते रहो, मैदान में आओ और मेरे खिलाफ लड़ो। कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे, लेकिन मैं तैयार हूं।"
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की बैठक हुई। ऐसी खबरें है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने अगले लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की है। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 28 सदस्यीय विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को एकता का संदेश दिया है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों से कहा कि पार्टी को बीजेपी के खिलाफ 'इंडिया' के साथ एकजुट होकर लड़ना होगा।
सीडब्ल्यूसी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और केंद्र पर चौतरफा हमला किया और कहा कि यह सरकार कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर पूरी तरह से विफल रही है। खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, बढ़ती असमानता या किसानों और मजदूरों की बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है।
खड़गे ने कहा कि पूरा देश उन दुखद घटनाओं को देख रहा है, जो अभी भी मणिपुर में सामने आ रही हैं। सरकार ने मणिपुर की आग को हरियाणा के नूंह तक पहुंचने दिया।
- Details
हैदराबाद: कांग्रेस पार्टी आज हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक करेगी। इस बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय अहम बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव को देखते हुए तेलंगाना में पार्टी के अभियान को बढ़ावा देना है। सीडब्ल्यूसी बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
'तेलंगाना के लिए होगा 6 गारंटी का एलान'
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल विश्वास जताया कि पार्टी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सरकार बनाएगी। इन जगहों पर साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
हैदराबाद में आयोजित हो रही बैठक में 'भारत जोड़ो यात्रा 2' के आयोजन को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी सोमवार को हैदराबाद में एक मेगा रैली करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का कहना है कि पार्टी तेलंगाना के लोगों के लिए छह गारंटियों की घोषणा करेगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






