- Details
हैदराबाद: कांग्रेस तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले एक जनसभा में राज्य के लोगों के लिए पांच 'गारंटी' की घोषणा करेगी। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी 17 सितंबर को एक रैली में पांच चुनावी गारंटी की घोषणा करेंगी।
कांग्रेस ने पहले ही घोषणा की है पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में नव गठित कांग्रेस कार्यकारी समिति की पहली बैठक 16 सितंबर को हैदराबाद में होगी। वहां, कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के प्रमुख हिस्सा लेंगे।
कर्नाटक के बाद तेलंगाना में कांग्रेस की गारंटी
कांग्रेस ने आगामी महीनों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए 'किसान घोषणापत्र', 'एससी, एसटी घोषणापत्र' और 'युवा घोषणापत्र' जारी किए थे, जिसमें तेलंगाना के मतदाताओं से किए वादे शामिल हैं। दरअसल, पड़ोसी कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की घोषित पांच गारंटी को पार्टी की सफलता में अहम माना जाता है।
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना पुलिस की बिना सोचे समझे एहतियातन हिरासत में लेने वाले कानून का इस्तेमाल करने के लिए आलोचना की है। कोर्ट ने कहा है कि आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं कुछ पुलिस अधिकारी लोगों की स्वतंत्रता को बाधित कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी हिरासत में ली गई एक महिला के पति के हिरासत संबंधी आदेश को रद्द करते हुए की। हिरासत संबंधी कानून के इस्तेमाल पर सोमवार को अदालत ने तेलंगाना पुलिस की जमकर आलोचना की।
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने हिरासत के एक आदेश को रद्द करते हुए कहा कि वह तेलंगाना में अधिकारियों को यह याद दिलाना चाहते हैं कि अधिनियम के कठोर प्रावधानों को अचानक से नहीं लागू किया जाना चाहिए। जब कि देश अंग्रेजी शासन से आजादी के 75 साल पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। कोर्ट ने कहा कि तेलंगाना के कुछ पुलिस अधिकारियों को अपराध रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके ऊपर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी है।
- Details
हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता रावुला श्रीधर रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। बीआरएस नेता ने कहा कि अमित शाह दिन में सपने देख रहे हैं। दावा किया कि इस साल होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी 5 से कम सीटें जीतेगी।
इससे पहले रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को 4जी पार्टी (चार पीढ़ियों वाली) और बीआरएस को 2जी (दो पीढ़ियों वाली पार्टी) बताया था। अमित शाह ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा था कि इस बार तेलंगाना में न तो 2जी जीतेगी और न ही 4जी, इस बार यहां बीजेपी जीतेगी। गृह मंत्री के इसी बयान पर बीआरएस नेता ने पलटवार किया।
बीआरएस नेता रावुला श्रीधर रेड्डी ने मीडिया से कहा, "अमित शाह दिन में सपने देख रहे हैं कि तेलंगाना में बीजेपी सत्ता में आएगी। उन्हें सत्ता में आने के बारे में भूल जाना चाहिए। वह 5 से भी कम सीटें जीतेंगे। वे तेलंगाना में सिंगल नंबर भी पार नहीं कर पाएंगे। वह इस भ्रम में हैं कि तेलंगाना के लोग उनका विश्वास करेंगे।"
- Details
हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधा। अमित शाह ने भारत राष्ट्र समिति प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा, 'आपने पिछले नौ साल तक ओवैसी के साथ बैठकर तेलंगाना मुक्ति संग्राम के सेनानियों के सपनों को तोड़ा है।' इस दौरान अमित शाह खम्मम में 'रायथु गोसा-बीजेपी भरोसा' रैली को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय गृह मंत्री ने एआईएमआईएम को 'रजाकारों' के रूप में संदर्भित करते हुए कहा, "मैं केसीआर को बताना चाहता हूं कि तेलंगाना के युवाओं ने राज्य की मुक्ति के लिए अपनी जान दी है, न कि रजाकारों के साथ बैठने के लिए।" हैदराबाद के भारतीय राज्य में एकीकरण के समय रजाकार हैदराबाद निज़ाम का अर्धसैनिक स्वयंसेवी बल थे। ऐसा माना जाता है कि एआईएमआईएम की जड़ें इसी से जुड़ी हैं, जिसने हैदराबाद की मुक्ति का विरोध किया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






