ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में तंजानियाई छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रा के कपड़े उतारकर परेड कराए जाने की बात में सच्‍चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की ओर से ढिलाई बरते जाने की भी जांच की जाएगी। मामला अपराध शाखा को सौंपा गया है। गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में क्रिमिनल केस दर्ज़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह घटना रविवार की है जब कुछ लोग एक विदेशी छात्र की कार के नीचे आने से एक महिला की मौत को लेकर नाराज़ थे। उन्होंने पहले कार चला रहे एक दूसरे विदेशी छात्र की पिटाई की और उसकी कार को आग लगा दी।

बेंगलुरु: बेंगलुरु में तंजानिया की एक छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।पुलिस ने इस मामले में क्रिमिनल केस दर्ज़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह घटना रविवार की है जब कुछ लोग एक विदेशी छात्र की कार के नीचे आने से एक महिला की मौत को लेकर नाराज़ थे। उन्होंने पहले कार चला रहे एक दूसरे विदेशी छात्र की पिटाई की और उसकी कार को आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने वहां से गुजरने वाली तंजानिया की छात्रा से बदसलूकी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहां से निकल पाई। इस मामले में तंजानिया की एंबेसी ने भारत सरकार से कार्रवाई करने की बात कही है।

बेंगलुरु: संसदीय मामलों के मंत्री वैंकेया नायडू ने मंगलवार को कहा कि सरकार बहुप्रतीक्षित वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक को संसद के बजट सत्र में पारित करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके साथ ही नायडू ने उम्मीद जताई कि जीएसटी सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी देने के लिए संसद 'सुचारू' रूप से चलेगी और इस उद्देश्य से सरकार विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हमें जीएसटी विधेयक पारित करवाने की जरूरत है। अगर हम जीएसटी को पारित करते हैं तो इससे कराधान प्रणाली तर्कसंगत होगी और विशेषज्ञों की राय में इससे राजस्व में 1.5 प्रतिशत से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। यह बहुत बड़ा सुधार है, जिसकी जरूरत है।

बेंगलुरु: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खांसी और ब्लड शुगर के इलाज के लिए एक बार फिर बेंगलुरु के जिंदल नेचर केयर इंस्टीट्यूट आए हैं, जहां वह 10 दिनों तक रहेंगे। इस बार केजरीवाल अकेले आए हैं। सी ब्लॉक का 9 नंबर का बंगला उन्होंने बुक कराया है, जिसके लिए हर रोज करीब 6 हजार रुपये उन्हें देने होंगे। इसमें इलाज का खर्च भी शामिल है। इसके अलावा अगर वह अन्य किसी सुविधा का इस्तेमाल करेंगे तो उसका खर्च अलग होगा। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी केके घोष ने बताया कि इलाज के लिए केजरीवाल दूसरी बार यहां आ रहे हैं और जिस तरह पिछली बार उनका इलाज किया गया था, इसी बार भी उसी तरीके से उनका इलाज होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख