ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बेंगलूरू: वारथुर के नजदीक एक निजी स्कूल में एक तेंदुए के घुसने के दो दिन बाद उसी स्कूल के पास एक और तेंदुआ दिखाई दिया । एक वन अधिकारी ने कहा, ‘मैं एक तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि कर सकता हूं, लेकिन क्षेत्र में रह रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने विबग्योर स्कूल में और आसपास दो तेंदुए देखे हैं ।’ अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ रात साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच देखा गया । उन्होंने बताया कि वन अधिकारी तेंदुआ को पकड़ने के लिए रात में कोई अभियान नहीं चलाएंगे । अधिकारी ने कहा, ‘रात में अभियान चलाना बहुत कठिन है..तेंदुआ को पकड़ने के लिए अधिकारी सुबह अभियान चलाएंगे।’ पुलिस ने बताया कि स्कूल ने कल की छुट्टी की घोषणा कर दी है ।

बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक स्कूल परिसर में आज (रविवार) एक तेंदुआ घुसा आया। तेंदुए को देखते ही परिसर में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसमें छह लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बेंगलुरु के कुंदलहल्ली स्थित विबज्योर स्कूल के स्टाफ को तेंदुए के स्कूल परिसर में दाखिल होने की जानकारी तड़के तकरीबन चार बजे हुई। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी और स्कूल परिसर को खाली कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार 14 घंटों की कोशिश के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा जा सका। इस दौरान तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया। रविवार होने की वजह से स्कूल में छुट्टी थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। तेंदुए की तस्वीरें स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं।

बेंगलुरू: तंजानिया की एक छात्रा पर शहर में पिछले सप्ताह हुए हमले के मामले में कर्तव्यहीनता के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया, और हमलावर भीड़ का हिस्सा रहे दो अतिरिक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त एन.एस. मेघारिख ने यहां संवाददाताओं से कहा, सहायक पुलिस आयुक्त ए.एन. पिसे को मामले से ठीक से न निपट पाने और दूसरी कार में बैठे लोगों का पता न लगा पाने के लिए निलंबित कर दिया गया है। बाद में भीड़ ने उस कार को जला दिया था। इस मामले में शनिवार को दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया, और इसके साथ ही गिरफ्तार लोगों की संख्या 11 हो गई है। मामले में लापरवाही बरतने के लिए शुक्रवार को पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

बेंगलूरू: यहां एक तंजानियाई छात्रा पर कथित हमले तथा उसे निर्वस्त्र किए जाने के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है । रविवार की रात हुई घटना के बाद से अब तक मामले में गिरफ्तार होने वालों की संख्या नौ हो चुकी है । घटना तब हुई थी जब एक सूडानी व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही कार से एक महिला के कुचले जाने के बाद भीड़ ने ‘गलत पहचान’ के चलते 21 वर्षीय तंजानियाई छात्रा पर कथित हमला कर दिया था । बेंगलूरू के पुलिस आयुक्त एनएस मेघारिख ने बताया कि निरीक्षक प्रवीण बाबू और कांस्टेबल मंजूनाथ को निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने कहा, ‘बाबू को ड्यूटी में लापरवाही और मंजूनाथ को घटनास्थल पर मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई न करने पर निलंबित किया गया है ।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख