ताज़ा खबरें
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्‍ली: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल का आग्रह ना करने के फैसले को देश के लिए 'दुखद' बताते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे दक्ष आर्थिक विचारकों में से एक खो रहा है। सेन ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, 'हम दुनिया के सबसे दक्ष आर्थिक विचारकों में से एक खो रहे हैं। यह देश के लिए और देश की सरकार के लिए भी दुखद है। आरबीआई एक पूर्ण स्वायत्त संस्थान नहीं है।' सेन ने राजन पर कई मौकों पर हमला करने वाले भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की तरफ साफ इशारा करते हुए कहा, 'मैं समझता हूं, मैंने तो नहीं देखा, लेकिन किसी ने मुझे बताया कि यह सच है कि सत्तारूढ़ दल के कुछ सदस्य रघुराम राजन पर कटाक्ष करते रहे हैं। यह निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख