- Details
सेंट पीट्सबर्ग: रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने विदेशों में कोई भी खाता होने से आज इनकार करते हुए पनामा पेपर्स दस्तावेज लीड कांड को रूस को कमजोर करने के अमेरिकी षड्यंत्र का हिस्सा बताया। पुतिन ने अपने संगीतकार मित्र, जिनपर विदेश में कंपनी चलाने का आरोप है, का बचाव करते हुए उन्हें परमार्थ कार्य करने वाला ऐसा व्यक्ति बताया जो रूस के सरकारी संग्रह के लिए दुर्लभ वाद्य यंत्र खरीदता है। सेंट पीट्सबर्ग में मीडिया फोरम में बातचीत करते हुए पुतिन ने कहा कि पश्चिमी मीडिया ने विदेशी व्यावसाय में उनका नाम होने का दावा किया, जबकि पनामा पेपर्स लीक के किसी भी दस्तावेज में उनका नाम कहीं नहीं है। पुतिन ने इन आरोपों को अमेरिका द्वारा रूस की सरकार को कमजोर करने के लक्ष्य से देश के खिलाफ चलाया जा रहा फर्जी सूचना अभियान करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमें अंदरूनी तौर पर अस्थिर करना चाहते हैं ताकि हमें और नरम कर सकें।’’
मसूद मामले पर चीनी मीडिया की प्रतिक्रिया: चीनी कंपनियों पर सुरक्षा प्रतिबंधों से भारत को होगा नुकसान
- Details
बीजिंग: चीन के आधिकारिक मीडिया ने भारत को आगाह किया कि अगर वह संयुक्त राष्ट्र में जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को प्रतिबंधित कराने में बीजिंग द्वारा रोड़ा लगाए जाने के बदले अपने देश में चीनी कंपनियों पर सुरक्षा प्रतिबंध को कड़ा करने के कथित कदम पर आगे बढ़ता है तो उसे 'फायदे से ज्यादा नुकसान' होगा। सरकार संचालित ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया, 'अगर भारत चीनी कंपनियों पर सुरक्षा प्रतिबंध कड़े करता है, अगर वह चीनी कंपनियों को दी गई सुरक्षा मंजूरी को खत्म करता है तो इससे भारत को फायदे से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।' यह लेख भारत में आधिकारिक सूत्रों द्वारा यह कहे जाने के बाद आया है कि पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकी हमले के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रयासों में चीन द्वारा रोड़ा लगाए जाने के बाद सुरक्षा प्रतिष्ठान का मत है कि चीनी कंपनियों को दी गई सुरक्षा मंजूरी की समीक्षा की जानी चाहिए। शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज में इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस से जुड़े शोध सदस्य हू झियोंग ने कहा, 'चीनी कंपनियां संभावित सुरक्षा मंजूरी समीक्षा के चलते भारत में अपनी विस्तार योजनाओं के बारे में दो बार सोचने को मजबूर होंगी ।
- Details
फिलाडेल्फिया (अमेरिका): विसकोन्सिन में हार के एक दिन बाद हिलेरी क्लिंटन ने चीन की कड़ी आलोचना करते हुए संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की बहुलता वाले पेनसेल्वानिया में चुनाव प्रचार के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह राष्ट्रपति बन जाती हैं तो इस एशियाई देश (चीन) को ‘नियमों का पालन’ करना पड़ेगा। अमेरिका के इस पूर्वी राज्य में संगठित क्षेत्र के कर्मचारी एक प्रभावी कारक हैं। यहां 26 अप्रैल को राष्ट्रपति पद की प्राइमरी का आयोजन होना है। हिलेरी ने कहा, ‘‘चीन हमारे बाजारों में सस्ते उत्पादों को अवैध तरीके से उतारता है, हमारे व्यापार संबंधी राज़ चुराता है, अपनी मुद्रा से खेल खेलता है, सरकारी कंपनियों को अनुचित लाभ देता है और अमेरिकी कंपनियों के साथ भेदभाव करता है।’’ ‘‘हम चीन के अवैध कामों के लिए उस पर आरोप तय करेंगे।’’ फिलाडेल्फिया में राज्य की एएफएल-सीआईओ यूनियन के सम्मेलन के समक्ष की गई हिलेरी की ये टिप्पणियां चुनाव प्रचार के दौरान बीजिंग के बारे में उनकी सबसे उग्र टिप्पणी थी।
- Details
वाशिंगटन: अमेरिका में वीजा जालसाजी को लेकर किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में दस भारतीय अमेरिकियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस स्टिंग ऑपरेशन के तहत वीजा घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए अमेरिकी प्रशासन ने एक फर्जी विश्वविद्यालय गठित किया, जिसने एक हजार से अधिक विदेशियों को छात्र और कार्य वीजा की इजाजत दी गई। राष्ट्रव्यापी अभियान में संघीय प्रशासन ने न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, वाशिंगटन और वर्जीनिया से 21 लोगों को गिरफ्तार किया। न्यूजर्सी के अमेरिकी अटॉर्नी पॉल जे फिशमैन ने संवाददाताओं को बताया, 'इन आरोपियों ने लोगों को फर्जी विश्व विद्यालय में दाखिला दिलवा कर उनके लिए वीजा हासिल किया। उनकी बदकिस्मती यह रही कि इस फर्जी विश्वविद्यालय को होमलैंड सुरक्षा विभाग के छुपे हुए एजेंटों द्वारा ही चलाया जा रहा था।' गिरफ्तार किए गए लोग दलाल, भर्ती करने वाले और कर्मचारी थे जो गैरकानूनी और फर्जी तरीके से छात्रों के लिए वीजा का जुगाड़ करते थे, जिन्होंने 26 देशों के एक हजार विदेशी नागरिकों के लिए छात्र वीजा और विदेशी कामगार वीजा हासिल किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, पूरी पिक्चर दिखाएंगे': राजनाथ सिंह
- जाति वाले अपने बयान को लेकर रामगोपाल का सीएम योगी पर निशाना
- राहुल को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा: खड़गे
- बिहार: नहीं रोक पाई पुलिस, छात्रों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य