- Details
इस्तांबुल: तुर्की में हाल के महीने में हुए कई धमाकों के बाद मंगलवार को फिर इस्तांबुल के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर संदिग्ध आतंकी हमला हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुलतानअहमद इलाका धमाके से दहल उठा। इसी इलाके में कई बड़ी ऐतिहासिक धरोहरें हैं जहां रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। हाल के महीनों में तुर्की आतंकवादियों के निशाने पर रहा है और यहां कुछ आतंकी वारदातें हुई हैं जिनके लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार कहा गया। बीते साल अक्तूबर महीने में तुर्की की राजधानी अंकारा में हुए आत्मघाती बम धमाके में 103 लोग मारे गए थे। इस हमले के पीछे कौन है, इस बारे में पूछे जाने पर तुर्की के एक अधिकारी ने बताया, ‘इस हमले के तार आतंकवादियों से जुड़े होने का संदेह है।’
- Details
वॉशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि वह इस बात से उत्साहित है कि पाकिस्तान सरकार ने पठानकोट आतंकी हमले की निंदा की है और उसकी जांच का वादा किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि जांच संपूर्ण और ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी होगी। लेकिन यदि इस जांच की प्रगति या मौजूदा स्थिति की बात की जाए तो इसके बारे में आपको पाकिस्तानी अधिकारियों से बात करनी होगी।’ पठानकोट आतंकी हमला: पाकिस्तान में धरपकड़ लेकिन भारत के सबूतों को नकारा, इंटरपोल की मदद लेगी मोदी सरकार उन्होंने कहा, ‘हम इस बात से उत्साहित हैं कि पाकिस्तानी सरकार ने हमले की निंदा की है और कहा है कि वे जांच करेंगे।’ प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि दोनों देश अपनी शांति वार्ताएं जारी रखें।
- Details
वॉशिंगटन: इस्लामिक स्टेट ने अपने उन चरमपंथियों को सार्वजनिक रूप से जिंदा जला दिया जो रमादी शहर में इराकी सुरक्षा बलों के हाथों हारे थे। फॉक्स न्यूज डॉट कॉम के अनुसार, मोसुल शहर के कई निवासियों ने दावा किया कि रमादी पर इराकी सुरक्षा बलों के कब्जा करने के बाद कई जेहादियों को जिंदा जलाया गया। उत्तरी इराक के एक पूर्व बाशिंदे ने कहा, ‘उन लोगों को एक साथ लाया गया और गोला बनाकर खड़ा किया गया। इसके बाद उनको जलाकर मार दिया गया।’ मोसुल के कई और निवासियों ने कहा कि हारे आईएस चरमपंथियों को सजा दी जा रही है और रमादी में लड़कर जान नहीं गंवाने के कारण उनको मौत के घाट उतारा जा रहा है। रमादी पर नियंत्रण हासिल करने के बाद इराक सरकार अब मोसुल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है।
- Details
सोल: उत्तर कोरिया ने कहा कि उसके परमाणु परीक्षण का उद्देश्य उकसाना या खतरा उत्पन्न करना नहीं है। साथ ही उसने एक ऐसी हथियार प्रणाली की अपनी योजना रखी जो पूरे अमेरिका को मिटा देने में सक्षम होगी। सरकारी संवाद समिति केसीएनए की एक लंबी टिप्पणी में उत्तर कोरिया के इस दावे को रेखांकित किया गया कि पिछले बुधवार को किया गया परीक्षण एक शक्तिशाली छोटे हाइड्रोजन बम का था जो कि देश की एक विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने की तलाश में एक ‘नये उच्च चरण’ का प्रतीक है। विशेषज्ञों ने व्यापक रूप से इस दावे को खारिज किया है और कहा है कि परीक्षण पूर्ण विकसित थर्मोन्यूक्लियर डिवाइस के लिए काफी निम्न था और वह सामान्य विखंडन अंत:स्फोट उपकरण जैसा ही था जिसका परीक्षण वह पूर्व में तीन बार कर चुका है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






