ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सुबह सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। गाड़ियों को इमरजेंसी लाइट का सहारा लेना पड़ा।

कोहरे का असर ट्रेनों और उड़ानों पर पड़ा है। घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं, कई उड़ानें लेट हो गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर स्मॉग व कोहरा छाने की संभावना है। आंशिक रूप से भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 व 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से दो दिन के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शनिवार रात के समय बारिश का अनुमान जताया है। इसमें 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री अधिक के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 600 मीटर रही, जबकि पालम एयरपोर्ट पर आठ बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूसा में 5.1, लोधी रोड में 5.6, पालम में 6.5 व रिज में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख