ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कड़ाके की ठंड की जगह अब गुनगुनी सर्दी महसूस की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी दिन में हल्की बारिश दर्ज की। बृहस्पतिवार को भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर हिमपात की संभावना है। हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों में कोहरे और तीन राज्यों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय बहुत घना कोहरा रहा। हरियामा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघायल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से हरियाणा के करना, यूपी के गोरखपुर, बहराईच, नजीबाबाद, पूर्णिया, ओडिशा के चांदबाली में दृश्यता शून्य हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना जताई है।

पंजाब, हरियाणा में तापमान चढ़ा

पहाड़ों पर बर्फबारी से पिछले कुछ समय से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड अधिक महसूस की जा रही थी। लेकिन अब तापमान में हल्की वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को दोनों राज्यों के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। वहीं, पंजाब के पंजाब के फरीदकोट और गुरदासपुर में रात के समय ठंडी रही और तापमान क्रमश: 5.2 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में तापमान 7.9 डिग्री रहा।

कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के एक दिन बाद बुधवार को ठंड बढ़ गई। मंगलवार को गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग वाले क्षेत्र में बर्फबारी हुई थी। श्रीनगर में पारा शून्य से 0.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। पहलगाम में यह शून्य से 4.2 डिग्री नीचे है।

राजस्थान में माउंट आबू में पारा सबसे कम...राजस्थान में माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश इलाकों में रात में तो ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन के समय गर्मी लगने लगी है। राजधानी जयपुर में सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख