ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामानाएं दीं हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश भी जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान पर हमला और संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और असहमति का गला घोटना सरकार की एकमात्र नीति बन गई है।

'एक राष्ट्र, एक पार्टी' थोपने की कोशिश: खड़गे

उन्होंने यह दावा भी किया कि अनेकता में एकता में विश्वास करने वाले इस देश में ‘एक राष्ट्र, एक पार्टी’ थोपने की प्रवृत्ति दिखाई दे रही है। खड़गे ने गणतंत्र दिवस पर एक शुभकामना संदेश में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और सशस्त्र बलों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, किसानों, मजदूरों और राष्ट्र निर्माण में लगे अन्य वर्गों का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि आज इस बात पर विचार करने का भी समय है कि देश संविधान पर लगातार हो रहे हमलों का गवाह कैसे बन रहा है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने दशकों से सावधानीपूर्वक बनाई गई हमारी संस्थाओं का लगातार पतन किया है तथा स्वायत्त संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप एक आम बात हो गई है।

उन्होंने दावा किया, "संस्थाओं की स्वतंत्रता पर नियंत्रण रखने को एक गुण के रूप में देखा जा रहा है। संघवाद को रोजाना कुचला जा रहा है और विपक्ष शासित राज्यों के अधिकारों में कटौती की जा रही है। सत्तारूढ़ सरकार की दमनकारी प्रवृत्ति के कारण संसद की कार्यप्रणाली में जबरदस्त गिरावट देखी गई है।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख