ताज़ा खबरें
अग्निवीर योजना लागू करके नौजवानों का भविष्य खतरे में डाला: अखिलेश
वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों, झारखंड की 38 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। आज चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई है। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग हुई है। जबकि महाराष्ट्र में 58.22% वोट डाले गए हैं।

बीड विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी की मौत

महाराष्ट्र के बीड विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी बाला साहब शिंदे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, धुले के एक पोलिंग बूथ पर बीजेपी और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।

चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53% वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 63% और ठाणे में सबसे कम वोटिंग हुई है। ठाणे ज़िले की 18 सीटों पर 38.94% वोटिंग हुई है। जबकि मुंबई सिटी में सबसे कम 39.34% वोट डाले गए।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली में बुधवार की सुबह थोड़ी राहत की खबर लेकर आई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से थोड़ा सा नीचे आ गया है। लेकिन अभी भी अति गंभीर श्रेणी में है। जबकि बीती सुबह एक्यूआई 500 पर था। शहर में कोहरा छा दिखा। मौसम विभाग ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम रही। जिसके कारण 119 उड़ानें देरी से हैं और 6 रद्द हो गई हैं। जहरीली हवा के कारण स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। शहर में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। क्योंकि ग्रेप-4 लागू है। वहीं दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की घोषणा की है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो कोहरे की यह स्थिति 19 व 20-21 नवंबर को भी रहेगी। विभाग ने 19 को इसके लिए ऑरेंज अलर्ट और 20-21 के येलो अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली (जनादेश ब्यूरो): महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ आज उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 और झारखंड में दूसरे फेज की 38 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। यूपी के साथ ही उत्तराखंड (एक सीट), पंजाब (चार सीट) और केरल (एक सीट) में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है।

महाराष्ट्र में तीन बजे तक 45.53 फीसदी मतदान हुआ है। यहां गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 62.99 और सबसे कम ठाणे में 38.94 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर तीन बजे तक 61.47 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी किरन कुलकर्णी ने कहा कि एक बजे तक महाराष्ट्र में अनुमानित मतदान प्रतिशत लगभग 32% है। ऐतिहासिक रुझानों के अनुसार अंतिम घंटों में मतदान प्रतिशत बढ़ जाता है। मुझे विश्वास है कि इस बार हम पिछली बार के प्रतिशत को पार कर लेंगे। 

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले और झारखंड में दूसरे चरण के लिए आज (20 नवंबर 2024) वोटिंग जारी है। इसके अलावा कई राज्यों में उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। इनमें झारखंड की 38 विधानसभा सीटें शामिल है। इसके अलावा महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इन सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इनके परिणाम 23 नवंबर को सामने आएंगे।

यूपी विधानसभा की इन सीटों पर उपचुनाव

राज्य की जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें अम्बेडकर नगर में कटेहरी, मैनपुरी में करहल, मुजफ्फरनगर में मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर में मझवां, कानपुर नगर में सीसामऊ, अलीगढ़ में खैर, प्रयागराज में फूलपुर और मुरादाबाद में कुंदरकी सीट शामिल हैं। इन 9 विधानसभा सीटों पर कुल 90 उम्मीदवार मैदान में हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख