ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

बीकानेर: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के विकास के मुद्दे को नकारात्मक बातों से भटकाना चाहती है। वह जाति को बहस का मुद्दा बनाना चाहती है। लेकिन हम पाटी जातिवाद के विवाद में नहीं फंसेंगे। स्वराज ने पत्रकारों से कहा, पांच विधानसभा के चुनावों में पार्टी ने निर्णय किया कि केंद्र और भाजपा राज्य सरकारें विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। सकारात्मक माहौल बनाएंगे। इसी क्रम में हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस बार-बार मुद्दा ही बदल रही है। पहले जाति फिर मजहब को बहस का मुद्दा बनाया। कांग्रेस विकास के मुद्दे से ध्यान बंटा रही है।

सुषमा ने कहा कि हमारे यहां किस जाति और मजहब का नेता है यह बहस का मुद्दा नहीं है। हम सब साथी हैं। हमारे संविधान के अनुसार देश में राष्ट्रपति पद को राजेंद्र प्रसाद, जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद और ज्ञानी जैल सिंह ने सुशोभित किया है। न्यायपालिका और सेना में भी सभी धर्म के न्यायाधीश उच्च पद पर आसीन रहे हैं। लेकिन कांग्रेस अलग माहौल बनाकर मुद्दा बदलने का प्रयास कर रही है।

लेकिन हम जातिवाद के विवाद में नहीं फंसेंगे। हमारे पास अपनी उपलब्धियां गिनाने को काफी कुछ है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख