- Details
लुधियाना: पंजाब में लुधियाना जिले के गैसपुरा इलाके में आज गैस रिसाव की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग बीमार पड़ गए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बचाव दल को मौके पर भेजा गया और डॉक्टरों, एंबुलेंस और एक फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 50 सदस्यीय टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।
पुलिस ने कहा कि मरने वालों में पांच महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि घटना में मारे गए 11 लोगों में 10 और 13 साल के दो लड़के शामिल हैं। लुधियाना वेस्ट एसडीएम स्वाति ने कहा, "निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है। गैस और उसके स्रोत के बारे में अभी तक ज्ञात नहीं हैं और एनडीआरएफ की टीम इसकी जांच करेगी।" जिला प्रशासन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ टीम यह पता लगाएगी कि किस गैस का रिसाव हुआ और इसका स्रोत एवं कारण क्या था।
- Details
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य दफ्तर सेक्टर 28 चंडीगढ़ में आम जनता के दर्शन के लिए रखा गया है। बादल के पार्थिव शरीर को अकाली दल के झंडे में लपेटा गया है।
इसके बाद दोपहर में पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। वीरवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के चलते पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को सामूहिक अवकाश की घोषणा की है।
इस दौरान प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर के दर्शन करने उनके करीबी दिखाई दिए। बसपा के प्रधान जसबीर सिंह गड़ी, सुखबीर बादल, एच एस हंसपाल, पूर्व वित्त मंत्री उपिंदर जीत कौर, भाजपा के विधायक के डी भंडारी समेत कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहे। पंजाब सरकार की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
- Details
नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे और बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मिल रही जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता को बीते कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सांस की दिक्कत की वजह से ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे आखिरी सांसे ली।
बता दें कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे थे। वे 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए थे। उन्होंने 1947 में राजनीति शुरू की थी। उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीते। तब वे सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। सुखबीर सिंह बादल उनके बेटे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म दिसंबर 1927 में पंजाब के एक छोटे से गांव में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने बादल के निधन पर दुख जताया।
- Details
नई दिल्ली: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसे असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया है। अमृतपाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पंजाब पुलिस और पंजाब की भगवंत मान सरकार की तारीफ की है। आप सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा, "पंजाब की 'आप' सरकार किसी भी हालत में पंजाब की शांति भंग नहीं होने देगी। राज्य के लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हमने दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख़्त से सख़्त कदम उठाने की भी हिम्मत रखते हैं। इसके साथ ही आप नेता संजय सिंह ने जनता से इस मामले को लेकर शांति बनाए रखने और भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान में रविवार सुबह अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अमृतपाल सिंह पिछले 36 दिनों से पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को चकमा देता रहा और पंजाब- हरियाणा और दिल्ली में फरारी काटता रहा था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
- सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का भी रिजल्ट, 93.66% हुए पास
- सीबीएसई ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, 88.39% छात्र हुए पास
- सीजेआई खन्ना का छह महीने का ऐतिहासिक कार्यकाल आज होगा खत्म
- सीमावर्ती इलाकों में एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द, एडवाइजरी जारी
- पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित हुआ है: पीएम मोदी
- सरकार स्पष्ट करे, अमेरिकी मध्यस्थता की अनुमति क्यों दी गयी: पवार
- राजनयिकों के संगठन ने मिस्री को ‘ट्रोल’ किये जाने पर जताई नाराजगी
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- एसआईए ने कश्मीर में 20 जगह पर मारे छापे, कई स्लीपर सेल गिरफ्तार
- रावलपिंडी तक सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह
- सीजफायर पर फारूक बोले- हमारी हमेशा पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है
- मुंबई में पटाखे फोड़ने पर लगाई गई रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य