- Details
जालंधर (पंजाब): खालिस्तानी नेता और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। वहीं पुलिस से छिपने के लिए अमृतपाल भी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। इस दौरान पुलिस को कई ऐसे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें उसको भागने के दौरान गाड़ियां बदलते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए भगोड़े अमृतपाल ने 12 घंटे में 5 गाड़ियां बदलीं।
पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह भागने के दौरान सबसे पहले शाहकोट (जालंधर) में मर्सिडीज से ब्रेजा कार में सवार हुआ। फिर नंगल अम्बियन (जालंधर ग्रामीण) में वो ब्रेजा कार से प्लैटिना मोटरसाइकिल पर भागा। वहीं बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर उसने दारापुर (जालंधर ग्रामीण) में तीन पहिया रिक्शा लिया। इसके बाद गन प्वाइंट पर अमृतपाल और पप्पल प्रीत ने एक मोटरसाइकिल लूट ली। पुलिस ने लुधियाना के शेखूपुर से एक और सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। जिसमें 18 मार्च को शाम 6 बजकर 46 बजे पर अमृतपाल को लुधियाना के शेखूपुर में लूटी गई मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया।
- Details
जालंधर: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को चकमा देकर जिस बाइक से भागा था, वो बरामद हो गई है। पंजाब पुलिस ने जालंधर के दारापुर इलाके से भगोड़े अमृतपाल सिंह की बाइक को बरामद किया है। हालांकि, अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है, वो फरार है। पंजाब पुलिस की कई टीमें हर उस संभावित स्थान पर छापेमारी कर रही हैं। अमृतपाल सिंह, पुलिस की भारी-भरकम टीम को चकमा देकर भाग निकलने में सफल हो गया था, जिसे लेकर कोर्ट ने भी पंजाब पुलिस को फटकार लगाई थी।
अमृतपाल सिंह जिस बाइक से भागा वह जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक दारापुर इलाके से नहर किनारे लावारिस हालत में पड़ी थी।
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में लोगों की मदद लेने के लिए सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें कुछ में उसने पगड़ी नहीं पहनी हुई है।
- Details
चंडीगढ़: अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टोल प्लाजा में उसे एक कार में जाते देखा गया है। यह वीडियो शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे का। उधर, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले उसके चाचा समेत पांच लोगों पर रासुका लग चुका है।
तीन दिन बीत जाने के बाद भी कट्टरपंथी अमृतपाल का कुछ भी सुराग नहीं मिल रहा है। 116 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद भी पंजाब पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बीच अमृतपाल को लेकर नए खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपाल भेष बदल कर भागने में सफल रहा है। उसने शाहकोट में अपना चोला बदला। यहां पैंट-शर्ट और गुलाबी पगड़ी पहनी और बाइक से भागा है।
इससे पहले वह ब्रेजा कार से नंगल अंबिया स्थित गुरुद्वारा साहिब भी गया। बताया जा रहा है कि यहां उसने खाना भी खाया। सुखदीप और गौरव नाम के दो शख्स ने अमृतपाल को दो बाइक मुहैया करवाई थी। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है।
- Details
चंडीगढ़: ऑपरेशन अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार के पास इतना भारी पुलिस बल था। इसके बावजूद अमृतपाल को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। यह पंजाब पुलिस की खुफिया नाकामी को दिखाता है।पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे थे। पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल रहा है।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार ने बताया कि अमृतपाल के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया गया है। अब इस मामले में चार दिन बाद सुनवाई होगी। वहीं कोर्ट ने पंजाब सरकार से मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
दरअसल, 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। बठिंडा निवासी इमरान सिंह ने हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल की थी। उन्होंने बताया था कि याचिकाकर्ता 'वारिस पंजाब दे' संगठन के कानूनी सलाहकार हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
- सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का भी रिजल्ट, 93.66% हुए पास
- सीबीएसई ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, 88.39% छात्र हुए पास
- सीजेआई खन्ना का छह महीने का ऐतिहासिक कार्यकाल आज होगा खत्म
- सीमावर्ती इलाकों में एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द, एडवाइजरी जारी
- पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित हुआ है: पीएम मोदी
- सरकार स्पष्ट करे, अमेरिकी मध्यस्थता की अनुमति क्यों दी गयी: पवार
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- एसआईए ने कश्मीर में 20 जगह पर मारे छापे, कई स्लीपर सेल गिरफ्तार
- रावलपिंडी तक सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह
- सीजफायर पर फारूक बोले- हमारी हमेशा पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है
- मुंबई में पटाखे फोड़ने पर लगाई गई रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य