ताज़ा खबरें
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
सीमावर्ती इलाकों में एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द, एडवाइजरी जारी
अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर

चंड़ीगढ: पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फौजा सिंह पर पिछले दिनों भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा था और उनका एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने ओएसडी के साथ भ्रष्टाचार से कमाई की बात करते हुए सुनाई दे रहे थे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री फ़ौजा सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का वफ़ादार सिपाही हूं और रहूंगा।

फौजा सिंह सरारी का सितंबर महीने में ऑडियो वायरल हुआ था जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उनको दो कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इस इस्तीफे के बाद पंजाब के कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

अब मिली खबर के मुताबिक कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। वहीं नए चेहरों को मौका मिलने की बात कही जा रही है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ दूरी पर राजिंदरा पार्क में एक बम मिला है। बम मिलने की सूचना से चारों तरफ खलबली मच गई। चंडीगढ़ पुलिस की टीमें, बम स्‍क्‍वॉड और डॉग स्‍क्‍वॉड मौके पर बुलाया गया। वहीं चंडी मंदिर में आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है। आर्मी की बम डिस्पोजल टीमें यहां पहुंचने वाली हैं।

जहां यह जिंदा बम शेल मिला वहां से मुख्यमंत्री आवास महज 2 किलोमीटर दूर है। सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली ने जिंदा बम शेल मिलने की पुष्टि कर दी है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का हेलीपैड है, ऐसे में इसे उनकी सुरक्षा में बड़ी सेंध माना जा रहा है। वहां पास में ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी आवास है।

मीडिया रिर्पोटस के मुताबिक एक राहगीर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ ही दूरी पर राजिंदरा पार्क के पास बम का शेल देखा। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहां पर मौजूद जवानों ने तुरंत शेल के आसपास रेत से भरी बोरियां रख दीं और बम निरोधक दस्ते को बुलाया।

चंडीगढ़: संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे मजदूर यूनियन के लोगों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के आवास की ओर जा रहे थे। मजदूर मुख्य रूप से वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और ट्रेड यूनियनों के सदस्यों की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

घटनास्थल के नाटकीय दृश्यों में झंडे लहराते और नारेबाजी करते प्रदर्शनकारियों को पुलिस रोकते हुए दिख रही है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर के आवास के बाहर सांझा मजदूर मोर्चा के किसानों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। वे न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी मनरेगा के तहत कृषि मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मजदूरों पर लाठी चार्ज किया और उन्हें तितर बितर कर दिया।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के मंत्रिमंडल ने 2004 में बंद की गई पुरानी पेंशन योजना के दोबारा कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। मान ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में गन्ने के लिए 380 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दाम तय करने की अधिसूचना को भी मंजूरी दे दी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे मान से पुरानी पेंशन योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुरानी पेंशन योजना से अनेक कर्मचारियों को फायदा होगा। अधिसूचना जारी कर दी गई है।”

पुरानी पेंशन योजना एक अप्रैल 2004 को बंद कर दी गई थी। उसके तहत सरकार पेंशन की पूरी राशि का भुगतान करती थी। करीब एक महीने पहले हुई कैबिनेट की बैठक में पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए इस योजना को बहाल करने का फैसला किया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख