ताज़ा खबरें
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय

चंडीगढ़: पंजाब में गन कल्‍चर को लेकर राज्‍य सरकार ने सख्‍त रुख अपनाया है। इसे लेकर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सख्‍त निर्देश जारी किए हैं। हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक के साथ ही अब तक जारी सभी हथियारों के लाइसेंस की अगले 3 महीनों के भीतर पूरी समीक्षा की जाएगी। साथ ही नए हथियार के लिए तब तक लाइसेंस नहीं दिया जाएगा, जब तक कि जिला कलेक्‍टर व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो कि ऐसा करने के लिए असाधारण आधार मौजूद हैं।

पंजाब में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन को रोकने के लिए भी सरकार ने सख्‍त कदम उठाए हैं। इसके तहत हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन (सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सहित) सख्त वर्जित होगा। साथ ही आगामी दिनों में अलग-अलग इलाकों में रैंडम चैकिंग की जाएगी।

पंजाबी गानों में हथियारों या हिंसा का महिमा मंडन कोई नई बात नहीं है, ऐसे में हथियारों या हिंसा का महिमामंडन करने वाले गाने भी वर्जित होंगे।

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर शहर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार दोपहर को गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, एक प्रदर्शन के दौरान सूरी को सड़क पर गोली मारी गई। वे एक मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, शिवसेना के स्‍थानीय नेता सूरी, प्रबंधन के विवाद को लेकर एक मंदिर के बाद प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उन पर कथित तौर पर एक दुकानदार द्वारा कम से कम पांच गोलिया दागी गई। हालांकि उन्‍हें पुलिस की सुरक्षा हासिल थी लेकिन हमलावर उन्‍हें निशाना बनाने में सफल रहा। अस्‍पताल पहुंचाने के पहले ही सूरी की मौत हो गई।

पुलिस कमिश्‍नर के अनुसार, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से वारदात में इस्‍तेमाल पिस्‍तौल बरामद कर ली गई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। ऐसे में अभी हमारा फोकस मामले की जांच को पूरा करना है। जांच में आगे जो भी चीजें आएंगी वो हम साझा की जाएंगी। उन्‍होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली जलाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब व दिल्ली को जिम्मेदार ठहराने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बात-बात पर पंजाब के किसानों को दोषी ठहराती है। जब पंजाब ने पराली के स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव दिया तो केंद्र सरकार ने इसमें हमारी मदद नहीं की।

पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही है केंद्र सरकार

एक वीडियो संदेश में भगवंत मान ने कहा कि पिछले कई दिनों से पराली पर प्रदूषण की राजनीति हो रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र की भाजपा सरकार मदद करने के बजाय पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही है, जबकि हरियाणा-यूपी के शहर प्रदूषित शहरों की सूची में हैं। मान ने कहा कि फसल लेते वक्त पंजाब का किसान अन्नदाता बन जाता है, जबकि अन्न लेने के बाद किसानों को खरीखोटी सुनाई जा रही है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन के कारण पंजाब के किसानों से सौतेला व्यवहार कर रही है।

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। राज्य के रिटायर्ड कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली कर दी गई है। इस तरह राज्य के रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन दी जाएगी। यह फैसला राज्य के लाखों पूर्व कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होने वाला है।

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि धार्मिक ग्रंथ को ले जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी भी दी गई। वहीं, मोहाली में मेडिकल कॉलेज के नई जगह की स्वीकृति देने का भी फैसला लिया गया।

पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख