ताज़ा खबरें
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
सीमावर्ती इलाकों में एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द, एडवाइजरी जारी
अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर

चंडीगढ़: अपने सहकर्मी की ‘‘अवैध'' गिरफ्तारी के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए पंजाब लोक सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सख्‍त चेतावनी दी है। मान ने पीसीएस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे ड्यूटी पर लौट आएं, अन्यथा उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की हड़ताल ‘ब्लैकमेलिंग और दबाव की रणनीति' की श्रेणी में आती है। राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा लुधियाना में पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अधिकारियों के सोमवार से पांच दिवसीय सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने के कारण राज्य में प्रशासनिक कार्यालयों में सेवाएं प्रभावित होने के बाद मान का यह कड़ा रुख सामने आया है।

सीएम मान ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उन्हें सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर गये पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। मान ने पत्र में लिखा है, ‘‘मेरे संज्ञान में लाया गया है कि कुछ अधिकारी हड़ताल की आड़ में ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। वे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।''

चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत पंजाब में पदयात्रा शुरू करने से पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर गए। इस यात्रा का हरियाणा का पड़ाव मंगलवार को पूरा हो गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'भारत जोड़ो यात्रा' का 116वां दिन हरियाणा के अंबाला में पूरा हुआ। बुधवार को सुबह पंजाब में यह यात्रा आरंभ होगी।

सुबह के सत्र में मुख्य रूप से चार समूह राहुल गांधी के साथ चले। पहले ग्रुप में दलित बुद्धिजीवी और लेखक एसपी सिंह, देस हरियाणा पत्रिका के डॉ. सुभाष चंद्र थे। इन दोनों ने हरियाणा के सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मुद्दों पर राहुल गांधी से बातचीत की। दूसरे समूह में मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित बेजवाड़ा विलसन थे, जिन्होंने सीवर की मैनुअल सफाई के कारण होने वाली मौतों पर बात की। तीसरा समूह अंबाला और इसके आसपास के साइंटिफिक उद्यमियों का था, जिन्होंने मुख्य रूप से चीन पर निर्भरता कम करने के सुझाव दिए। उनका कहना था कि आज चीन हमें इसलिए आंखें दिखाता है क्योंकि हम उसपर निर्भर हैं।

फिरोजपुर: सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मार हत्या कर दी है, उसके बाद खुद को भी गोली मार खुदकुशी कर ली है। पत्नी के माथे और कर्नल के गले के नीचे गोली लगी है। चर्चा है कि दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था और मामला वुमेन सेल में विचाराधीन था। इसलिए कर्नल ने पत्नी को गोली मार खुद को गोली मारी है। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात सोमवार सुबह 9.10 बजे के करीब फिरोजपुर कैंट की एक यूनिट लाइन में घटी है।

पुलिस के मुताबिक सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में निशांत पंवार (40 साल के करीब) लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात था। उसका कुछेक समय से अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर संग विवाद चल रहा था। चर्चा है कि दोनों का मामला वुमेन सेल में भी चल रहा था। सोमवार सुबह निशांत ने अपनी पत्नी डिंपल के माथे पर सरकारी राइफल से गोली मारी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। राइफल गले के नीचे रख कर गोली दागी है। दोनों के शव अलग-अलग जगह से मिले हैं।

नई दिल्ली: पंजाब सरकार में मंत्रियों के मंत्रालय बदले गये हैं। शनिवार को पूर्व मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद ये बदलाव किए गए हैं। मान सरकार ने फौजा सिंह सरारी जिनके पास पहले फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर मंत्रालय था, को चेतन सिंह जोड़ामाजरा को दिया है। जबकि चेतन सिंह जोड़ामाजरा के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी अब डॉ.बलबीर सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि डॉ.बलबीर सिंह का जन्म नवांशहर के करीब गांव भौरा के गरीब किसान परिवार में हुआ था। ये मशहूर आई-सर्जन हैं। सिंह बीते 40 साल से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पंजाब सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार डॉ बलबीर सिंह ने किसान आंदोलन के समय भी ने मेडिकल सर्विस का लंगर लगाया था। साथ ही, पर्यावरण के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए भी कई बार राज्य स्तर पर सम्मानित किए जा चुके हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने अन्ना आंदोलन के समय से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हैं। डॉ. बलबीर 2018 में पार्टी के सह प्रधान भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख