ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने वाली बुर्का पहने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की पहचान बारामूला निवासी हसीना अख्तर के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर प्रतिबंधित महिला अलगाववादी समूह दुख्तारन-ए-मिलत से जुड़ी है। पुलिस ने कहा कि उस पर पहले से ही यूएपीए के तहत तीन मामले चल रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को किया गया ये हमला कैमरे में कैद हो गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बारामूला जिले के सोपोर शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर के सीसीटीवी फुटेज में महिला को सड़क के बीच में रुकते हुए और अपने साथ ले जा गए पर्स एक बम निकालते हुए और शिविर में फेंकते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने कहा कि बम सुरक्षा बैरिकेड्स के बाहर गिरा था और इससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि महिला प्रतिबंधित महिला अलगाववादी समूह दुख्तारन-ए-मिलत से जुड़ी थी और कुछ महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुई थी।

गौरतलब है कि पेट्रोल बम हमले के तुरंत बाद ही पुलिस ने कहा था कि उन्होंने महिला की पहचान कर ली है। लेकिन वह दो दिनों तक गिरफ्तारी से बचने में सफल रही। कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने कहा, "इस आतंकी घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बच रही थी, लेकिन आज सोपोर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"

कुमार ने कहा कि महिला का पति भी पूर्व में पथराव में शामिल था और उसे जन सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख