- Details
नई दिल्ली: बिलकिस बानो केस में तीन दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोषियों ने कोर्ट से समर्पण की अवधि बढ़ाने की अपील की है। इन दोषियों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए कुछ समय की छूट मांगी है। गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने 08 जनवरी 2024 को अहम फैसला सुनाया था।
जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों को बरी करने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में दोषियों को दो हफ्ते में सरेंडर करने के लिए कहा था।
11 दोषियों में से तीन ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर समर्पण की अवधि बढ़ाने की मांग की है। कोर्ट से गोविंद नाई ने 4 सप्ताह, जबकि मितेश भट्ट और रमेश चांदना ने 6 सप्ताह की मोहलत मांगी है। इन दोषियों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।
दरअसल, 2002 में गुजरात में गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के कोच को जला दिया गया था।
- Details
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (10 जनवरी) को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुए सभी को नए साल की बधाई दी। पीएम ने अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का टारगेट रखा है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं। अब भारत अगले 25 सालों की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मकसद है कि भारत को उसकी आजादी के 100 साल पूरा होने तक एक विकसित देश बनाया जाए।
पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट आर्थिक विकास और निवेश के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है। भारत और यूएई ने फूड पार्क के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग और हेल्थकेयर में निवेश के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे के लिए यूएई की कंपनियां अरबों डॉलर के निवेश पर सहमत हुई हैं। भारत और यूएई अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है।
- Details
अहमदाबाद: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे के लिए मंगलवार शाम को अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूएई के राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने हवाईअड्डे से शुरू होकर तीन किलोमीटर लंबे रास्ते पर रोड शो किया। इसका समापन इंदिरा ब्रिज पर हुआ, जो अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज सर्कल से दोनों गांधीनगर में अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। जिन रास्तों से दोनों नेताओं ने रोड शो किया, उस पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच भी बनाए गए थे।
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 10वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की पूर्व-संध्या पर मंगलवार को ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी-2024' का उद्घाटन किया। ये वैश्विक प्रदर्शनी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हेलीपैड ग्राउंड प्रदर्शनी केंद्र के कई हॉल में लगाई गई है। इसका कुल क्षेत्रफल करीब दो लाख वर्ग मीटर है।
- Details
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता और मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ मंगलवार को यहां द्विपक्षीय बैठक की और विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए सिलसिलेवार पोस्ट के अनुसार मोदी ने दुनिया भर के शीर्ष उद्योगपतियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से भी मुलाकात की और भारत में निवेश बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा की। मोदी सोमवार रात अहमदाबाद पहुंचे थे।
‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ के 10वें संस्करण के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार सुबह वह विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली-दिली संपर्क को आगे बढ़ाते हुए! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के साथ सार्थक बैठक की।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






