ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को तबियत बिगड़ने पर कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को मुशर्रफ बेहोश हो गए और उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुशर्रफ अपने घर पर अपने परिवार के साथ थे जब वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत कराची के पी.एन.एस.शिफा अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुशर्रफ (72) को पहले भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत रही है। 2014 में उन्हें उस दिन दिल में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिस दिन एक मामले में उनकी अदालत में पेशी होनी थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख