ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

दलोरी (नाइजीरिया): नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथी बोको हराम के हमले में 86 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के ताजा हमले में 86 लोगों की मौत हो गयी। इस बीच हमले के दौरान पेड़ पर छिप कर जाने बचाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि बोको हराम के सदस्यों ने कच्चे मकानों में आग लगा दी। अधिकारियों के अनुसार दलोरी गांव और उसके पास स्थित दो शिविरों पर कल रात हुआ हमला किया गया। हमले में दर्जनों लाशें जल गयी थीं और कइयों पर गोलियों के निशान थे। हमले में बचे लोगों के अनुसार इस दौरान आत्मघाती हमले भी किए गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख