ताज़ा खबरें
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: विश्वबैंक ने उम्मीद जताई कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन द्वारा शुरू किए गए बैंकिंग सुधार उनके सितंबर में जाने के बाद भी जारी रहेंगे क्योंकि भारत की वृहदआर्थिक नीतियां मजबूत हैं। विश्वबैंक के कंट्री डायरेक्टर इंडिया ओन्नो रूही ने आज (सोमवार) कहा, ‘मैं इस बात को वास्तव में विशेष रूप से कहना चाहता हूं कि भारत की वृहद आर्थिक नीतियां बहुत मजबूत हैं। उसके पास एक प्रभावी और पारंपरिक सोच वाला पर्यवेक्षक है। ऐसे में वहां (बैकिंग सुधारों) के रास्ते में बदलाव का कोई कारण नहीं दिखता।’ उन्होंने यह बात राजन के गवर्नर पद छोड़कर जाने के बाद उनके द्वारा शुरू किए गए बैंकिंग सुधारों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि उनके पास भविष्य का आकलन करने की क्षमता नहीं है लेकिन वह रघुराम राजन के निजी निर्णय का सम्मान करते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख