ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पदमपुर के धानमंडी में चल रही ट्रैक्टर प्रतियोगिता के दौरान अचानक टीन की छत गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायलों में से 50 हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पदमपुर के धानमंडी में ट्रैक्टर प्रतियोगिता चल रही थी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां पर मौजूद थे। इस बीच अचानक टीन की छत गिर गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।

कैसे होती है प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में दो ट्रैक्टरों के बीच टोचन डाला जाता है। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर विपरीत दिशा में एक दूसरे को खींचते हैं। एक निर्धारित दूरी तक दूसरे ट्रैक्टर को खींचकर ले जाने वाला ट्रैक्टर विजेता घोषित हो जाता है। ऐसी प्रतियोगिताओं में हजारों रुपए के इनाम होते हैं।

ट्रैक्टरों की ऐसी प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। पदमपुर में रविवार को हुई प्रतियोगिता में भी हजारों लोग जुटे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख