ताज़ा खबरें
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): माता-पिता और यौन संबंधों पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गईं आपत्तिजनक टिप्पणियों पर बवाल जारी है। हालांकि सोमवार को व्यापक पैमाने पर आलोचना होने के बाद यूट्यूबर ने माफी मांगी और कहा कि उन्हें ‘कॉमेडी’ नहीं आती। लेकिन उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले केस दर्ज और अब आईटी मामलों की संसदीय समिति इलाहाबादिया को नोटिस भेजने पर विचार कर रही है, इसके अलावा कमेटी इलाहाबादिया को समन भी कर सकती है।

अभद्र भाषा की सीमा पार होना स्वीकार्य नहीं: सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

रणवीर इलाहाबादिया विवादित बयान संसद में पहुंच गया है। कई सांसदों ने उनकी शिकायत की है। सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी एक संसदीय पैनल उन्हें इस मामले में नोटिस भेज सकती है। उन्हें विवाद से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए पैनल के सामने पेश होने के लिए कहा जा सकता है। शिवसेना (उद्धव गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात कही थी।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि मणिपुर विधानसभा का प्रस्तावित सत्र रद्द कर दिया गया क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नया मुख्यमंत्री तय नहीं कर सकी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि राज्यपाल अजय कुमार भल्ला विधानसभा का सत्र नहीं बुलाकर अनुच्छेद 174(1) का उल्लंघन क्यों कर रहे हैं?

मणिपुर में 12वीं विधानसभा का 7वां सत्र किया गया रद्द 

मणिपुर में 10 फरवरी से शुरू होने वाले 12वीं विधानसभा के सातवें सत्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के आदेश के बाद विधानसभा सचिव के. मेघजीत सिंह द्वारा रविवार को जारी एक नोटिस से यह जानकारी मिली।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मणिपुर विधानसभा के सत्र की संवैधानिक रूप से अनिवार्य बैठक का आज आखिरी दिन है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 (1) में प्रावधान है कि विधानसभा सत्र की अंतिम बैठक और अगले विधानसभा सत्र की पहली बैठक के बीच छह महीने से अधिक का अंतर नहीं हो सकता है।’’

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में बैठक की। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री और विधायक शामिल हुए।

स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प किया गया: सीएम मान

इस बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश में पंजाब को एक नया मॉडल बनाया जाएगा और इसे सबके सामने पेश किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पंजाब की सरकार जनहित में काम कर रही है। स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है। दिल्ली की टीम का तजुर्बा पंजाब में भी इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे कि पूरा देश देखेगा। पंजाब को पूरे देश के लिए मॉडल स्टेट बनाएंगे।

50 हजार से ज्यादा नौकरी दे चुके हैं: सीएम मान

सीएम मान ने कहा कि पंजाब की सरकार जनहित में काम कर रही है। हम पैसे बांटने की राजनीति नहीं करते हैं।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): रक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों के चलते बड़ा कदम उठाते हुए 400 ड्रोनों की खरीद के सौदे को रद्द कर दिया है। ये ड्रोन तीन अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट के जरिए खरीदे जाने थे। इन ड्रोन्स में लगाए जा रहे चीनी पुर्जों से साइबर सुरक्षा का खतरा था, जिस वजह से इन कॉन्ट्रैक्ट्स को रद्द कर दिया गया।

ये कॉन्ट्रैक्ट 230 करोड़ रुपए का था। इसमें 00 मध्यम ऊंचाई वाले ड्रोन, 100 भारी वजन वाले ड्रोन और 100 हल्के वजन वाले लॉजिस्टिक्स ड्रोन थे, जो सभी भारत में बने थे। लेकिन इनमें चीनी पुर्जों लगे हुए थे। इसके इस्तेमाल से साइबर सुरक्षा जोखिम और भारतीय सैन्य अभियानों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारतीय सेना को आपूर्ति किए जाने वाले ड्रोन में चीनी पुर्जों का उपयोग कैसे डेटा की संभावित हैकिंग, हेरफेर और मिशन के दौरान सिस्टम विफलताओं के माध्यम से एक बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम हो सकता है। चिंतित सेना अब ड्रोन में चीनी पुर्जों के उपयोग को रोकने के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करके नियमों को सख्त कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख