ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्‍नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों व उनके योगदान को भुलाने का षड्यंत्र चल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान का जिक्र करते हुए गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आज दुर्भाग्य इस बात का है कि केंद्र की मौजूदा सरकार में पिछली सरकारों के प्रधानमंत्रियों और उनके योगदान को भुलाने का षड्यंत्र चल रहा है। उसी के तहत ये लोग उनके बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मेरे ख्याल से दुनिया के किसी भी मुल्क में ऐसा नहीं होता होगा कि आप अपनी-अपनी विरासत को आगे बढ़ाएं, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनें और पुरानी विरासत को भुला दें। यह मैं देश में पहली बार देख रहा हूं। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि देश किस दिशा में जा रहा है, किसी को नहीं मालूम। देश किस दिशा में जाएगा, कोई नहीं जानता।”

गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ेगी। इसका एलान शनिवार को राजस्थान भाजपा प्रमुख सतीश पूनिया ने किया। इसे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा सकता है।

'कई बार चेहरों का एलान किया जाता है, कई बार नहीं किए जाते। भाजपा आगामी चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। साल 2017 में उत्तर प्रदेश चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नहीं लड़ा गया था, फिर भी हम जीत गए।' जयपुर में भाजपा की तीन दिन की रणनीति बैठक के दूसरे दिन सतीश पूनिया ने यह बात कही।

यह बयान आगामी चुनाव से एक साल पहले आया और राज्य भाजपा प्रमुख ने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे पार्टी ने नेतृत्व की "अगली पीढ़ी" को तैयार किया है। इससे संदेह पैदा हो गया कि क्या यह राजस्थान में पार्टी के बड़े चेहरे वसुंधरा राजे के लिए संदेश था। वसुंधरा राजे के भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ सतीश पूनिया के साथ संबंध अटकलों का विषय रहे हैं।

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी का समय भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है। भारत की जनता भाजपा के प्रति विशेष स्नेह, विश्वास और उम्मीद से देख रही है। देश की जनता की आकांक्षा और उम्मीद हमारा दायित्व और बढ़ा देती है। आजादी के 75वें साल के अवसर पर अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय करके उनके लिए निरंतर काम करने का समय है। देश के लोगों की उम्मीदें हैं वो हमें पूरी करनी है। देश के सामने जो चुनौतियां हैं वे देश के लोगों के साथ मिलकर हर चुनौती को परास्त करना है और विजय के संकल्प के साथ आगे बढना है। हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी कार्यकर्ताओं से मिलता हूं उनसे बहुत कुछ जानने को मिलता है। कार्यकर्ता के द्वारा जो जानकारी प्राप्त होती है वो बेहद सटीक जानकारी होती है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति जब ठीक नहीं हो पाता तो बीमारी से बनी परिस्थितियों को स्वीकार कर लेता है। वो सोचता है किसी भी तरह दिन कट जाए। ऐसे ही जिंदगी गुजर जाएगी।

जयपुर: राजस्‍थान में सत्तारूढ़ अशोक गहलोत की सरकार को झटका लगा है। राज्‍य के कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने इस्‍तीफा दे दिया है। घोघरा ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ पार्टी से होने के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है। एमएलए गणेश घोघरो को सीएम अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। घोघरा, राजस्‍थान युवक कांग्रेस के प्रमुख हैं और विधानसभा में डूंगरपुर सीट का प्रतिनिधित्‍व कर रहे थे। विधानसभा अध्‍यक्ष, सीएम गहलोत और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को लिखे इस्‍तीफे के पत्र में उन्‍होंने लिखा, 'जब वह लोगों की समस्‍याओं को उठाते हैं तो प्रशासन ध्‍यान नहीं देता।'

राज्‍य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आए इस इस्‍तीफे में राजस्‍थान कांग्रेस में आंतरिक खींचतान को उजागर कर दिया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समक्ष फिर सत्तारूढ़ होने की कठिन चुनौती है। सीएम अशोक गहलोत को जहां अपनी ही पार्टी में नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख