ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्‍नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी जहां लोगों को जोड़ती है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जिसमें हर व्यक्ति को अपना सपना पूरा करने का मौका मिले।

राहुल गांधी सोमवार को बांसवाड़ा के ग्राम कराना (बिछावाड़ा) में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है, जो कहती है कि सबको जोड़कर चलना है, सबकी इज्जत करनी है, सबका इतिहास, सबकी संस्कृति की रक्षा करनी है। यह कांग्रेस पार्टी कहती है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जो लोगों को बांटने का काम करती है, उन्हें कुचलने - दबाने का काम करती है, जो आदिवासियों के इतिहास तथा संस्कृति को दबाने व मिटाने का काम करती है।'

उन्होंने कहा, ‘‘यह लड़ाई आज हिंदुस्तान में चल रही है। हम जोड़ने का काम करते हैं वह बांटने का काम करते हैं। हम कमजोर लोगों की मदद करते हैं, वे बड़े चुनिंदा उद्योगपतियों की मदद करते हैं।'’

नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एलान किया कि पार्टी की तरफ से कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हम 2 अक्टूबर से गांधी जयंती के दिन 'राष्ट्रीय कन्याकुमारी टू कश्मीर भारत जोड़ों यात्रा' शुरू करेंगे। सभी युवा और सभी नेता इस यात्रा में हिस्सा लेंगे।

अपने छोटे से संबोधन के अंत में सोनिया गांधी ने तीन बार जोर देकर कहा कि "हम जीतेंगे, हम जीतेंगे, हम जीतेंगे- यही हमारा संकल्प है, यही हमारा संकल्प है। सोनिया गांधी ने कहा कि इस सत्र के अंतिम दिन मुझे लगा कि मैंने अपने परिवार के साथ एक शाम बिताई है।

बताते चलें कि इससे पहले राहुल गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी विचारधारा को बचाने की है। हमें जनता के पास जाना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए जो उनकी समस्या है उसे समझना चाहिए।

नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी विचारधारा को बचाने की है। हमें जनता के पास जाना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए जो उनकी समस्या है उसे समझना चाहिए, हमारा जनता के साथ जो कनेक्शन था, उस कनेक्शन को फिर से बनाना पड़ेगा। जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है। एक तरफ बेरोजगारी दूसरी तरफ महंगाई, यूक्रेन में युद्ध हुआ है आने वाले समय में मुद्रा स्फ़ीति पर इसका असर पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर महीने में पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी और यात्रा करेगी। जनता के साथ जो रिश्ता कांग्रेस का था उसे फिर से पूरा करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पंजाब को लेकर भी चिंता जतायी।

जयपुर: राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें अब बढ़ती दिखाई दे रही है। दिल्ली पुलिस रेप केस में राजस्थान के मंत्री के आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची। लेकिन दिल्ली पुलिस रोहित जोशी को उनके पते पर नहीं ढूंढ पाई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस टीम ने महेश जोशी के आवास पर नोटिस चिपकाकर रोहित जोशी को 18 तारीख को पूछताछ के लिए दिल्ली में मौजूद रहने को कहा। एसीपी के नेतृत्व में जो टीम जयपुर पहुंची है उसमें 15 सदस्य मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही टीम जयपुर के लिए रवाना हुई थी। पुलिस पहले जिस घर पर पहुंची (वो डेमोलिश था) वहां रोहित जोशी नहीं मिला।

इसके बाद सिविल लाइन वाले पिता के घर जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भी रोहित जोशी नहीं मिला। वहीं महेश जोशी भी अपने घर पर नहीं मिले। रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 24 साल की युवती ने रेप का मामला दर्ज कराया था। अब इसी मामले में रोहित की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस जयपुर पहुंची है। 23 वर्ष की युवती ने रोहित जोशी पर पिछले एक साल के दौरान कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख