ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी करके देश के शहीदों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सीमा की रक्षा कर रहे हर जवान को यह भरोसा है कि उसके पीछे सरकार खड़ी है। यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद जवानों का बदला लिया। राहुल गांधी बोल रहे थे कि उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने के लिये हमने सर्जिकल स्ट्राइक की.... आप देश के शहीदों का अपमान करते हो, आप में तो हिम्मत नहीं थी।'

शाह के अनुसार,''आज सीमा पर तैनान हर जवान के दिल में एक भरोसा है कि मेरी सरकार मेरे पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले उदयपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे 'सैन्य फैसले को भी 'राजनीतिक संपत्ति बना दिया है जबकि यह काम तो पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार तीन बार कर चुकी थी।

जयपुर: राजस्थान में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कई चुनावी कार्यक्रम हैं। राहुल गांधी ने अपने पहले चुनावी कार्यक्रम में उदयपुर के कारोबारियों को संबोधित किया और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर सेना के क्षेत्र में मोदी सरकार की दखलअंदाजी पर राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के हिंदुत्व के ज्ञान पर भी सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने उदयपुर में कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म का सार क्या है? गीता में क्या गया है? ज्ञान हर जगह है, ज्ञान आपके हर तरफ है। हर कोई जिसमें जान है, उसके पास ज्ञान है। हमारे पीएम कहते हैं कि वह हिंदू हैं, लेकिन हिंदू धर्म का मतलब नहीं समझते हैं। वो किस तरह के हिंदू हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को लगता है कि सैन्य क्षेत्र में वह सेना से ज्यादा जानकारी रखते हैं, विदेश मंत्री से ज्यादा विदेश मंत्रालय को जानते हैं। उन्हें लगता है कि वह कषि मंत्री से ज्यादा कृषि क्षेत्र के बारे में जानते हैं। उन्हें लगता है कि सारी जानकारी उनके दिमाग से ही आती है।

जयपुर: राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अलवर जिले के रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। जानकारी हो कि राजस्थान मेंं विधानसभा चुनाव के चलते जहां पूरे प्रदेश में प्रचार का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी ओर यह बड़ी खबर सामने आई है। अलवर जिले के रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पर रिपोर्ट मंगवाई है। यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की गुरुवार सुबह मौत हो गई है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी के निधन के कारण अब इस विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो सकता है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पर रिपोर्ट मंगवाई है। यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गये। सिंह के साथ पूर्व भाजपा विधायक रविन्द्र बोहरा एवं उनके पुत्र विवेक बोहरा तथा अल्पसंख्यक नेता एवं राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सलावत खान कांग्रेस में शामिल हुए। चारों नेताओं ने कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेता के पार्टी छोड़ने से झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरण बिगड़ने की संभावना हैं।

उल्लेखनीय है कि सिंह राज्य के झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से विभिन्न दलों से नौ बार विधायक रह चुकी हैं। वह वर्ष 2003 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई और विधानसभा अध्यक्ष बनाई गई। उन्हें राजस्थान विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने वर्ष 1957 में पिलानी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख