- Details
जयपुर: इस साल के अंत में जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें एक राजस्थान भी है। लेकिन यहां चुनाव से पहले ही भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पार्टी के दिग्गज नेता और वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे घनश्याम तिवारी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी में जाने की घोषणा कर दी। इस पार्टी को अभी दो दिन पहले ही चुनाव आयोग ने मान्यता दी थी। दरअसल ये संगठन पहले घनश्याम तिवाड़ी ही चलाते थे। इसे अब पार्टी का दर्जा मिल चुका है। घनश्याम तिवारी हमेशा ही राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी माने जाते रहे हैं। अब घनश्याम तिवारी के संगठन भारत वाहिनी का राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकरण हो गया है।
विधायक के पुत्र और भारत वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश तिवारी के अनुसार चुनाव आयोग ने भारत वाहिनी को गत बुधवार को राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत कर लिया है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा की मुश्किल ये है कि घनश्याम तिवारी राज्य में भाजपा का बड़ा चेहरा रहे हैं। ऐसे में वह भाजपा के ही वोट बैंक को नुकसान पहुंचाएंगे। अब तक वह पार्टी के अंदर रहकर वसुंधरा का विरोध करते रहे, लेकिन अब वह दूसरी पार्टी से भाजपा के खिलाफ ताल ठोकेंगे।
- Details
जोधपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आपातकाल के दौरान देश की जेलों में रहे लोकतंत्र सेनानियों के हित में नियमों को और सरल करने के प्रयास करेगी। राजे आज जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में लोकतंत्र सेनानियों के समागम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान सीआरपीसी की धारा 107, 116 एवं 151 के तहत देश की जेलों में कम से कम एक महीने जेल में रहे बंदियों के बारे में आने वाले समय में उचित निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने राजस्थान के मूल निवासी जो आपातकाल के दौरान राज्य से बाहर की जेलों में रहे उन्हें भी पेंशन एवं भत्ते देने का निर्णय लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार शीघ्र ही लोकतंत्र सेनानियों के हित में नियमों को और सरल करने के प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कायम रखते हुए उनके लिए पेन्शन योजना लागू की हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान मीसा एवं डीआईआर बंदियों को पेंशन नियम 2018 में संशोधन कर इस योजना का नाम राजस्थान लोकतंत्र सेनानी निधि नियम 2018 किया।
- Details
जोधपुर: स्वयंभू बाबा दाती मदन के एक आश्रम में रहने वाली 600 महिलाओं के फरार होने की अफवाहों के बीच सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (डीओएसजेई) और बाल कल्याण समिति की एक टीम ने राजस्थान के पाली जिले के अलावास गांव में आश्रम का दौरा किया। टीम के सदस्यों ने करीब छह घंटे आश्रम में बिताए और आश्वासन बाल ग्राम संस्थान में रहने वालों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। डीओएसजेई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने पाया कि संस्थान में कुल 709 लड़कियों का नामांकन है। लेकिन वर्तमान में वहां 236 मौजूद हैं।’’
उन्होंने कहा कि शाम तक 54 और लड़कियां आश्रम में पहुंचीं क्योंकि गर्मी की छुट्टियों के बाद कल से कक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इससे पहले बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे दाती महाराज की खोजबीन में दिल्ली पुलिस ने रविवार को राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने दाती महाराज के पाली स्थित आश्रम में भी खोजबीन की।
- Details
जयपुर: आने वाले दिनों में वसुंधरा सरकार की मुश्किलें बढऩे की पूरी संभावना दिख रही है। दरअसल, प्रदेश के सरकारी कर्मचारी जल्द ही आम हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आम हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। रविवार को महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में हड़ताल और आन्दोलन का निर्णय लिया गया। हालांकि कर्मचारी कब से हड़ताल पर जाएंगे इसका अभी फैसला होना बांकी है। अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत कर्मचारी आम हड़ताल पर जाएंगे।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके लिए संयुक्त संघर्ष समिति को साथ लेकर जल्द ही इस निर्णय को अमल में लाया जाएगा। संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक के बाद हड़ताल पर जाने की तारीख घोषित की जाएगी। रविवार को महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में कर्मचारियों ने सरकार पर गुमराह करने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
- सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का भी रिजल्ट, 93.66% हुए पास
- सीबीएसई ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, 88.39% छात्र हुए पास
- सीजेआई खन्ना का छह महीने का ऐतिहासिक कार्यकाल आज होगा खत्म
- सीमावर्ती इलाकों में एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द, एडवाइजरी जारी
- पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित हुआ है: पीएम मोदी
- सरकार स्पष्ट करे, अमेरिकी मध्यस्थता की अनुमति क्यों दी गयी: पवार
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- एसआईए ने कश्मीर में 20 जगह पर मारे छापे, कई स्लीपर सेल गिरफ्तार
- रावलपिंडी तक सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह
- सीजफायर पर फारूक बोले- हमारी हमेशा पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है
- मुंबई में पटाखे फोड़ने पर लगाई गई रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य