ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों कांग्रेस की करारी हार के बाद राज्‍य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्‍होंने कहा कि यह बदलाव की राजनीति हैं। संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कहा, 'मैं नए सिस्‍टम में प्रवेश के इस शानदार फैसले के लिए पंजाब के लोगों को बधाई देता हूं।' यह पूछे जाने पर कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख रहते हुए वे यह बात कैसे कह सकते हैं, तो सिद्धू ने कहा कि लोगों ने बदलाव को चुना है और वे कभी गलत नहीं होते। लोगों की आवाज, भगवान की आवाज है। हमें इसे विनम्रता से स्‍वीकार करना चाहिए और इसके आगे सिर झुकाना चाहिए।

चेहरे पर निराशा के कोई भाव न दिखाते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब का उत्‍थान उनका मिशन है और वे इससे न कभी भटके हैं और न भटकेंगे। दार्शनिक अंदाज में उन्‍होंने कहा, 'जब एक योगी धर्मयुद्ध पर होता है, तो सभी बंधनों से परे होता है। उसे मृत्‍यु का भी भय नहीं होता। मैं यहां पंजाब में हूं और यही रहूंगा। जब किसी का बड़ा उद्देश्‍य होता है और वह पंजाब से प्‍यार करता है तो जीत या हार की परवाह नहीं करता।

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की जबर्दस्त जीत के साथ ही पार्टी के दो उम्मीदवार दिग्गज उम्मीदवारों को हराकर बड़े धुरंधर बनकर उभरे हैं। आप की जीवन ज्योत कौर ने अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को हराया है। कौर ने मीडिया से कहा, "यह पंजाब के लोगों की जीत है। मेरे टिकट की घोषणा 3 दिसंबर के आसपास हुई थी। घर-घर जाकर प्रचार के दौरान मुझे सकारात्मक संकेत मिले कि पंजाब ने राजनीति को पहचान लिया है।"

दूसरा चौंकाने वाला एलान भदौर से आया जब आप के लाभ सिंह उगोके ने जोरदार जीत दर्ज की, उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लगभग 40,000 मतों के अंतर से हराया।  आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बड़े जनादेश के लिए लोगों का धन्यवाद किया और ज्योत कौर व लाभ सिंह उगोके का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आम आदमी कैसे बदलाव ला सकता है।

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी की धमाकेदार जीत पर राज्‍य के वोटरों का धन्‍यवाद दिया। केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया। वी ऑल लव यू पंजाब।' उन्‍होंने कहा कि सुखबीर बादल, अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू और चन्‍नी साहब सब हार गए। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में आप की जीत के साथ शहीदे आजम भगत सिंह का सपना पूरा हो रहा है। 'आप' प्रमुख ने कहा कि हम मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज स्‍थापित करेंगे। ऐसे में हम स्‍टूडेंट को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा। यूपी में क्रांति आई थी और अब पंजाब में क्रांति हुई है। अब पूरे देश में क्रांति लाने का समय आ गया है। उन्‍होंने सभी महिलाओं, युवाओं और किसानों से आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ने की अपील की। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्‍नी की हार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'चन्‍नी को ऐसी उम्‍मीदवार ने हराया है जो मोबाइल रिपेयर शॉप में काम करती है।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि देश के लोग खड़े हो जाओ। आज़ादी का 75 वां साल 'इंकलाब' के नाम है। ये शहीद भगत सिंह और बाबा साहब अंबेड़कर के सपनों को साकार करने का साल है।

चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों में आम आदमी पार्टी 117 में से 89 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में मिल रही इतनी बड़ी जीत पर आप पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज विक्ट्री स्पीच दी है। इस दौरान भगवंत मान के साथ उनकी मां और बहन भी मौजूद थी। लोगों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों को बहुत बहुत धन्यवाद, उनका भी धन्यवाद जो दुनियाभर में हैं, जो आ नहीं सके। लेकिन किसी न किसी तरह से मदद की। आपने देखा होगा कि विरोधी पार्टियों ने अरविंद केजरीवाल और मुझ पर निजी टिप्पणियां की। आज मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आपकी जो शब्दावली है। वो आपको मुबारक। लोगों ने वो बात नहीं मानी, पौने 3 करोड़ पंजाबियों की इज्जत करनी होगी। बादल हार गए, चन्नी हार गए, अरविंद केजरीवाल ने लिखकर दिया था। डेमोक्रेसी है सबको हक है अपनी बात रखने का।

भगवंत मान ने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री पूरे पंजाब का बनूंगा। पहली कलम बेरोजगारी दूर करने के लिए चलेगी। लीडरों का काफिला खत्म होगा। मैं वो नेता नहीं हूं जो नौजवानों की भीड़ देखकर खुश होता हो।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख