- Details
अहमदाबाद: दक्षिण गुजरात के सूरत जिले में आज (रविवार) सुबह रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने बताया कि इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र सूरत के उत्तर-पश्चिम में 24 किलोमीटर दूर सूरत जिले के कामरेज तालुका का भाडा गांव था। भूकंप आज सुबह नौ बजकर 24 मिनट पर आया। गांधीनगर के भूकंप विज्ञान अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ भू-विज्ञानी ए सतीश ने बताया, ‘सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर भी 2.8 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र सौराष्ट्र के भावनगर शहर से 25 किमी दूर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था।’ अधिकारियों ने बताया कि सूरत जिले के कुछ इलाकों समेत भावनगर, अमरेली, पालीताना, सावरकुंडला, अदजान और अन्य स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए। सतीश ने बताया, ‘ये झटके सूरत से भावनगर तक जाने वाली एक फॉल्टलाइन पर महसूस किए गए।’ सूरत के जिलाधिकारी महेंद्र पटेल ने कहा, ‘भूकंप के कारण किसी क्षति की खबर हमें नहीं मिली है।’ गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कहा है, ‘आज सुबह सूरत के निकट 4.7 तीव्रता का भूकंप आया है। राज्य सरकार जरूरी कदम उठा रही है।
- Details

सूरत: भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पार्टी आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती है और गुजरात में सामान्य श्रेणी के लिए ईबीसी आरक्षण इस सिलसिले में पहला कदम है। शहर में मेगा रोड शो करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि वह ओबीसी कोटा के तहत पाटीदार-पटेल समुदाय के लिए आरक्षण चाहते हैं न कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की श्रेणी के तहत। उन्होंने कहा, ‘ईबीसी कोटा के तहत आरक्षण देने का क्या मतलब है जबकि संविधान में इसका कहीं भी जिक्र नहीं है। भाजपा कई राज्यों में सत्ता में है तो उन्होंने इसे गुजरात से शुरू क्यों किया। यह स्पष्ट है कि भाजपा वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।’
- Details
सूरत: गुजरात हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल नौ महीने बाद आज (शुक्रवार) लाजपोर जेल से बाहर आए और आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उन्हें ‘‘56 इंच का सीना नहीं, बल्कि अपने समुदाय के लिए अधिकार चाहिए।’’ जेल से बाहर आकर हार्दिक ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ओबीसी कोटा के तहत अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान ‘‘56 इंच का सीना’’ संबंधी टिप्पणी की तरफ इशारा करते हुए हार्दिक ने कहा, ‘‘मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे उंचाई, वजन या 56 इंच का सीना नहीं चाहिए। मुझे तो अपने समुदाय के लिए अधिकार चाहिए।’’ हार्दिक ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में हमारा आंदोलन जारी रहेगा। पटेल समुदाय के लिए ओबीसी दर्जे की हमारी मांग कायम है। आने वाले दिनों में हमारे काम करने के तरीके में बदलाव आएगा लेकिन हमारे तेवर ऐसे ही बने रहेंगे।’’ पिछले हफ्ते हाई कोर्ट से राजद्रोह और विसनगर विधायक के दफ्तर में हिंसा से संबंधित दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद 22 वर्षीय पटेल की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। राजद्रोह के मामले में जमानत देते हुए अदालत ने यह शर्त लगाई थी कि अगले छह महीनों तक हार्दिक को गुजरात से बाहर रहना होगा। अदालत के आदेश के मुताबिक हार्दिक को जेल से रिहाई के 48 घंटों के भीतर गुजरात छोड़ना पड़ेगा। सूरत में अपने समर्थकों के साथ रोड शो शुरू करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में हार्दिक ने सभी पार्टियों को इस आंदोलन का राजनीतिक लाभ नहीं उठाने की चेतावनी दी।
- Details
अहमदाबाद: गुजरात पुलिस ने वर्ष 2002 में हुए गोधराकांड के मुख्य आरोपी इमरान अहमद भाटुक उर्फ शेरू को महाराष्ट्र के मालेगांव से गिरफ्तार कर लिया। इमरान 14 साल से फरार था। पुलिस ने उसे मंगलवार को मालेगांव से गिरफ्तार किया और बुधवार को अहमदाबाद ले आई। गुजरात पुलिस बीते एक साल में इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि करीब आधा दर्जन आरोपी अब भी फरार हैं। अहमदाबाद में अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त जेके भट्ट ने कहा, इमरान अहमद भाटुक उर्फ शेरू गोधराकांड का मुख्य आरोपी है। उसे मालेगांव से पकड़ा गया है। वह वहां बालू के अवैध उत्खनन के धंधे से जुड़ा था। इससे पहले, उसने वहां कुछ दिन रिक्शा भी चलाया। गोधराकांड में 37 वर्षीय इमरान का नाम दूसरी चार्जशीट में मुख्य आरोपी के तौर पर शामिल किया गया था। वह गोधरा में मुस्लिम सोसायटी में रहता था। उसने कुछ अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 कोच में जाकर पेट्रोल छिड़का और बाहर आकर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद इमरान भागकर महाराष्ट्र के धूलिया चला गया और वहां उसने शादी कर ली। छह साल वहां रहने के बाद इमरान मालेगांव चला गया। भट्ट ने कहा कि इमरान को गिरफ्तार करने से पहले अपराध शाखा के अधिकारी पिछले छह महीने से जानकारी एकत्रित कर रहे थे। टीम दो महीने में सात बार मालेगांव गई। वहां, लोग उसे इमरान शेरू के नाम से जानते थे। वह मालेगांव में मोहनबाबा नगर में मुस्लिम बहुल झुग्गी बस्ती में रह रहा था। पुख्ता जानकारी एकत्रित होने के बाद उसे गत मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में करीब आधा दर्जन आरोपी अभी फरार हैं, जिनमें सलीम पानवाला, रफीक भाटुक और शौकत लालू प्रमुख हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






