- Details
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान और अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर 6.8 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप 3 बजकर 58 मिनट पर आया और इसके झटके कई मिनट तक महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। भूकंप के बाद दिल्ली में मेट्रो ट्रेन की सेवा थोड़ी देर के लिए रोक दी गई। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक राजधानी इस्लामाबाद, पेशावर, स्वात, गिलगिट, फैसलाबाद और लाहौर में तेज झटके महूसस किए गए। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार घबराहट में लोग अपने घरों से बाहर आ गए। अभी तक किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
- Details
नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बहुलतावाद एवं सहिष्णुता को भारतीय सभ्यता का प्रतीक और विविधता को एक मजबूत तथ्य बताते हुए चेतावनी दी कि कुछ हठी लोगों की सनक की वजह से इसे कल्पना में नहीं बदलने दिया जा सकता। उन्होंने सांप्रदायिक तनावों पर लोगों से सतर्क रहने को कहा जो कहीं भी ‘सिर’ उठा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोकतंत्र मात्र संख्या बल नहीं है बल्कि सहमति बनाने से भी जुड़ा है। नेहरू स्मारक संग्रहालय में अर्जुन सिंह मेमोरियल व्याख्यान देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि एक बहुलतावादी लोकतंत्र में नागरिकों और खासकर युवकों के मन में सहिष्णुता के मूल्य, विपरीत विचारों का सम्मान और धैर्य स्थापित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘बहुलतावाद और सहिष्णुता हमारी सभ्यता के प्रतीक रहे हैं। यह मुख्य दर्शन है जिसे निर्बाध जारी रहना चाहिए। क्योंकि, भारत की मजबूती उसकी विविधता में है।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमारे देश की विविधता एक तथ्य है। इसे कुछ हठी लोगों की सनक की वजह से कल्पना में नहीं बदलने दिया जा सकता। हमारे समाज की बहुलता सदियों से विचारों के आपस में जुड़ने से बनी है।’ उन्होंने कहा कि भारत अपनी मजबूती सहिष्णुता से ग्रहण करता है।
- Details
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में पहली बार भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन कल्पना सरोज फाउंडेशन और फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन के सहयोग से अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले 13 अप्रैल को यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उनकी 125वीं जयंती मनाएगा। इस मौके पर वहां 'इन सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ाई' विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा। भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा, 'सतत विकास के लिए 2030 का एजेंडा इस बात का द्योतक है कि देशों में असमानता का मुकाबला करना है, सतत एवं समावेशी प्रगति लानी है तथा समावेश को बढ़ावा देना एक-दूसरे पर निर्भरता की बात है।'
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान कथित दागी नेताओं को सौंपने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि इससे भाजपा के शुचिता के वादे की पोल खुल गई है। बी.एस. येदियुरप्पा को कर्नाटक और केशव प्रसाद मौर्य को यूपी भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के आरोप के कारण मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी, जबकि केशव मौर्य पर हत्या का आरोप है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुचिता की बात करते हैं। लेकिन कथित रूप से दागी लोगों को प्रदेश इकाइयों के प्रमुख के रूप में नियुक्त करते हैं तो इससे चीजें यूं ही स्पष्ट हो जाती हैं। तिवारी ने कहा, यह विचित्र है कि जो लोग स्वच्छ राजनीति की बात करते हैं, उन्होंने यह जानते हुए भी येदियुरप्पा को भाजपा की कर्नाटक इकाई का प्रमुख नियुक्त कर दिया है कि वह बतौर मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए थे। कांग्रेस नेता ने फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य की ओर इशारा करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में जिस व्यक्ति को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनके विरूद्ध हत्या समेत विभिन्न अपराधों के दस मामले हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीमकोर्ट का इंकार
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- बिहार: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा
- कश्मीर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर का कार्यकाल दो के लिए साल बढ़ा
- कर्नल कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री की अर्जी पर सुनवाई टली
- 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, पूरी पिक्चर दिखाएंगे': राजनाथ सिंह
- जाति वाले अपने बयान को लेकर रामगोपाल का सीएम योगी पर निशाना
- राहुल को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा: खड़गे
- बिहार: नहीं रोक पाई पुलिस, छात्रों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य