ताज़ा खबरें
मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

जयपुर: राजस्थान के कोटा में छात्र-छात्राओं के खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एनईईटी की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली थी। वह एक साल से कोटा में रहकर एनईईटी की कोचिंग कर रही थी। 7 मई को उसका एनईईटी यूजी का एग्जाम था। पुलिस को हॉस्टल के रूम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जांच जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राशि जैन (19) कोटा के तलवंडी इलाके के एक हॉस्टल में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह कई दिन से कोचिंग भी नहीं जा रही थी। छात्रा बीमार रहती थी। उसके रूम से पुलिस को कुछ दवाइयां मिली हैं। कुछ किताबें बिखरी पड़ी थीं। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है। बुधवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया।

नई दिल्ली: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे पार्टी की छवि खराब होती हो। उनके इस बयान को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर परोक्ष निशाने के तौर पर देखा जा रहा है, जो भ्रष्टाचार के मामलों में कथित निष्क्रयिता को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे गहलोत ने कहा कि सभी को राज्य में फिर से कांग्रेस सरकार लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह निजी कारणों से राजधानी आये हैं और शनिवार को राजस्थान लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह कुछ मित्रों से मुलाकात करेंगे।

गहलोत ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘चिंगारी लगाना आसान है, लेकिन आग बुझाना बहुत मुश्किल है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने और राज्य में फिर से उसकी सरकार लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्हें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो पार्टी को नुकसान पहुंचाता हो।''

जयपुर: राजस्थान में चुनाव की घोषणा अभी भले ही नहीं हुई है लेकिन माहौल गर्माता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी एक बार फिर दो दिग्गज नेताओं में सत्ता के लिए चुनाव से पहले ही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी ही पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मुखर हो गए हैं और 11 अप्रैल को एक दिन का अनशन भी कर चुके हैं। अब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी नेता रघु शर्मा ने सचिन पायलट के बयान का समर्थन किया है। रघु शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और इस समय गुजरात प्रदेश व दमन दीव, दादर-नागर हवेली के कांग्रेस प्रभारी भी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के मुद्दे बड़े थे। हालांकि हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। पांच साल में हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ खूब कार्रवाई की, लेकिन वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे बड़े थे उन पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। गौरतलब है कि यही बात सचिन पायलट कहते आ रहे हैं और इसी बात को लेकर वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अनशन पर बैठ गए थे। 

जयपुर: गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान में भरतपुर जिले में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला, वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर तंज भी कसे।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला

अमित शाह ने कहा, एक जमाने में भाजपा पर कांग्रेस के नेता ताना मारते थे कि हम दो हमारे दो, लेकिन कांग्रेस के पास आज विपक्ष का दर्जा भी नहीं रहा है। भाजपा का विस्तार हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं के पराक्रम और उनके आधार पर हो रहा है। मोदी जी ने 10 साल में भाजपा की विचारधारा, झंडा और कमल का निशान देश के हर घर तक पहुंचाने का काम किया है। शाह ने कहा, राहुल गांधी अभी देशभर में यात्रा कर पैदल चले। पत्रकारों ने पूछा इतनी बड़ी यात्रा करके नतीजा क्या होगा? कांग्रेस के घर जैसे नार्थ ईस्ट के 3 राज्यों में हुए चुनाव में ही पार्टी का सफाया हो गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख