ताज़ा खबरें
बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी संजय पोपली के 27 वर्षीय बेटे कार्तिक पोपली ने खुद को गोली मार ली। उसने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है। यह दावा चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि मोहाली विजिलेंस की टीम शनिवार को जांच के लिए संजय पोपली के घर पहुंची थी। इसी दौरान आईएएस अधिकारी के बेटे ने खुद को गोली मार ली। वहीं, आईएएस पोपली की पत्नी का आरोप है कि विजिलेंस ने कार्तिक की गोली मारकर हत्या की है। उन्होंने कहा, "भगवंत मान ने हमारे बेटे की हत्या की है। सतर्कता दल हमारे आवास पर था और उन्होंने मेरे बेटे को मार डाला।" इस घटना के बाद से एक बार फिर पंजाब की राजनीति गरमा गई है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार शाम को आईएएस अधिकारी संजय पोपली और उनके एक सहयोगी को नवांशहर में सीवरेज पाइप डालने के टेंडर को मंजूरी देने के लिए कथित तौर पर एक फीसदी रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज भी टीम उनके आवास पर पहुंची थी।

मानसा: पंजाब के मानसा कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के अहम किरदार माने जा रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिन की रिमांड पर भेजा दिया है। आज सुबह ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 4 बजे मानसा अदालत में पेश किया गया था। पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार को मानसा कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की अनुमति देने के बाद उसे पंजाब ले जाया गया और पंजाब पुलिस के ट्रांजिट आवेदन को भी अनुमति दी।

लॉरेंस बिश्नोई की ओर से पेश हुए वकील विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि सुरक्षा को खतरा है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने कहा कि हम वर्चुअल पूछताछ और जांच का विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम पंजाब को उसकी फिजिकल ट्रांजिट रिमांड का विरोध कर रहे हैं। पंजाब पुलिस जरूरत पड़ने पर उसे मामले में गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन दिल्ली में ही।"

चंडीगढ़: पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले आठ शूटरों में से एक की गिरफ्तारी की गई है। पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी आयु महज 28 साल की थी। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी। वहीं इस समय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का ‘मास्टरमाइंड' गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई था। पुलिस के विशेष आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एच एस धालीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी थी और कहा था कि पुलिस ने गायक और कांग्रेस नेता के हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर के करीबी सहयोगी सिद्धेश हिरामन काम्ले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि महाकाल को महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मकोका के एक मामले के तहत पुणे से गिरफ्तार किया गया।

नई दिल्ली: पिछले महीने पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या किए जाने के बाद से ही यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी उबाल पर है। एक ओर इस मामले में जांच चल रही है, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार से अबतक कई राजनीतिक शख्सियतें मिल चुकी हैं। मंगलवार को राहुल गांधी मानसा जिले के मूसा गांव में सिद्धू मूसेवाला के परिवार वालों से मिलने उनके घर पहुंचे। मूसेवाला की हत्या 29 मई को हुई थी। राहुल गांधी के इस मुलाकात के दौरान मूसेवाला के घर के अंदर मीडिया को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। राहुल वहां शोक सभा में शामिल हुए और मीडिया से बिना कोई चर्चा किए निकल गए।

मूसेवाला पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह चुनाव जीतने में असफल रहे थे।

बता दें कि राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से विदेश की यात्रा पर थे। वो वीकेंड पर ही वापस लौटे हैं। आज सुबह वो दिल्ली से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वो सीधे गाड़ी से मूसा गांव पहुंचे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख