- Details
चंडीगढ़: अकाली दल ने घोषणा की है कि उनके नेता बिक्रम मजीठिया अमृतसर (पूर्व) विधानसभा सीट से कांग्रेस के नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। बिक्रम मजीठिया अमृतसर जिले की मजीठा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे। 2017 के चुनावों के विपरीत, हाई-प्रोफाइल प्रतियोगिता वाली इस बार यह एकमात्र सीट होगी। 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने पूर्ववर्ती प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ अपने गढ़ लांबी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। वहीं अकाली नेता सुखबीर बादल ने भी फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से आप के भगवंत मान और कांग्रेस के रवनीत बिट्टू के खिलाफ सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था।
उधर पंजाब कांग्रस ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इस सूची में कुल 23 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी ने 15 जनवरी को 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सीटों का बटवारा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में एनडीए गठबंधन जो हुआ है उसमें भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंसा शामिल हैं। नड्डा ने कहा, "हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल-ढिंसा चुनाव लड़ेंगे।"
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मजबूत रहना और वहां एक मजबूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।" पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों को बटवारा करते समय नड्डा ने कहा, "पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्य है, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनना आवश्यक है।
- Details
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। अवैध रेत खनन के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार समेत अन्य के ठिकानों पर रेड की थी। पंजाब में ईडी की रेड बुधवार को भी जारी है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि चरनजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली के घर और दूसरे ठिकानों से 7.9 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। इस रेड में अब तक कुल 9.9 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं।
पंजाब में अवैध रेत खनन और इससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ धनशोधन संबंधी जांच के तहत मंगलवार को कई जगहों पर ईडी ने छापमारी की। रेड के कुछ घंटे बाद राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि चुनाव करीब है और ऐसे में उन पर दबाव बनाने तथा उन्हें और उनके मंत्रियों को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है।
भूपिंदर सिंह उर्फ हनी नामक एक व्यक्ति के परिसरों पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों के तहत कार्रवाई की गयी।
- Details
मोहाली: पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है। इसके बाद कुछ लोगों ने नवजोत सिद्धू का नाम भी लिया था। इस दौरान भगवंत मान की माता हरपाल कौर और उनकी बहन भी मौजूद रहीं। मंगलवार दोपहर में केजरीवाल के एलान से पहले ही पूरे शहर में भगवंत मान के पोस्टर लग गए थे। नाम की घोषणा के बाद मंच पर केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाया।
2011 में राजनीति में आए थे मान
भगवंत मान का जन्म साल 1973 में संगरूर जिले में हुआ था। वह पेशे से कॉमेडियन, एक्टर व राजनेता है। 2011 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, लोगों में काफी लोकप्रिय है। गत विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर गानों के रूप में हमला बोला था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- राहुल को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा: खड़गे
- बिहार: नहीं रोक पाई पुलिस, छात्रों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य