- Details
पटियाला: आम आदमी पार्टी (आप)के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शु्क्रवार को पंजाब के पटियाला शहर में शांति मार्च में हिस्सा लिया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'पंजाब में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं चुनाव से पहले पंजाब के दुश्मनों ने गंदी हरकत शुरू कर दी है। जिसने दरबार साहिब में बेअदबी की कोशिश की उसका मास्टरमाइंड अब तक नही पकड़ा गया, इसी तरह लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड भी नहीं पकड़ा गया।
दिल्ली के सीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में भी ब्लास्ट हुआ था लेकिन आज तक मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया। अगर पंजाब इनके भरोसे छोड़ दिया तो यह पंजाब बर्बाद कर देंगे। अब हम सबको इकट्ठा होना होगा। केजरीवाल ने कहा कि 3 करोड़ पंजाबी मिलकर उन लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि हम पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे। अब पंजाब की सत्ता पंजाब के लोगों के हाथ मे देनी है। मौजूदा पंजाब सरकार से कमजोर आज तक कोई सरकार नहीं आई सब आपस में लड़ रहे हैं।
- Details
नई दिल्ली: पंजाब में विधान सभा चुनावों से पहले सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उसके दो विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनमें से एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई फतेह जंग सिंह बाजवा हैं। फतेह सिंह बाजवा कादियां से विधायक हैं। अब इस निर्वाचन क्षेत्र में दोनों भाइयों के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिल सकती है। प्रताप बाजवा कथित तौर पर यहां से चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं।
हाल ही में एक रैली में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फतेह बाजवा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, उस घोषणा के तुरंत बाद, प्रताप सिंह बाजवा ने भी स्पष्ट कर दिया था कि उनकी भी उसी सीट पर दिलचस्पी है। सूत्रों का कहना है कि यह अनुमान लगाते हुए कि वह अपने बड़े भाई से चुनावी रेस हार सकते हैं, फतेह जंग बाजवा ने भाजपा में शामिल होने का विकल्प चुना है। भाजपा में शामिल होने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लड्डी हैं जो हरगोबिंदपुर से विधायक हैं।
- Details
नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की, ताकि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस तथा भाजपा के बीच सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में ही होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कुछ ही हफ्ते पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा की थी।
भाजपा के पंजाब प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं अकाली दल के पूर्व विधायक सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी बैठक में शिरकत की।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस गठबंधन में 'बड़े भाई' की भूमिका में रहना चाहती है और राज्य विधानसभा की 117 सीटों में लगभग 70 अपने पास रखना चाहती है। कैप्टन के दल को लगभग 30-35 सीटें दी जा सकती हैं, और ढींढसा की पार्टी को 10-15 सीटें।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब में किसानों के संगठन द्वारा "संयुक्त समाज मोर्चा" नाम का राजनीतिक दल बनाकर चुनाव लड़ने की घोषणा किए जाने पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने स्पष्टीकरण दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज चंडीगढ़ में पंजाब के कुछ किसान संगठनों द्वारा "संयुक्त समाज मोर्चा" के नाम से पंजाब के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा की गई। इसका संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा की यह नीति है कि हमारे नाम और मंच का इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल द्वारा नहीं किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नाम का चुनाव में इस्तेमाल करना मोर्चे के अनुशासन का उल्लंघन होगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल जो किसान संगठन या नेता चुनाव में भाग लेते हैं, वह मोर्चे में शामिल रह सकते हैं या नहीं, इसके बारे में संयुक्त किसान मोर्चा की 15 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय बैठक में फैसला लिया जाएगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- राहुल को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा: खड़गे
- बिहार: नहीं रोक पाई पुलिस, छात्रों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य